फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैवल: नवंबर में घूमने की कर रहे हैं तैयारी? फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत में घूमने की ये जगहें

Sat, 24 Oct 2026 08:24 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 24 Oct 2026 08:24 PM IST
सार

November Travel Best Places: नवंबर में मौसम सुहावना होने के कारण घूमने-फिरने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का मजा दोगुना हो जाता है। इस महीने न ज्यादा गर्मी परेशान करती है और न ही कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ती है।

विज्ञापन
Best places to visit in november in india with family varanasi pushkar kutch shillong jaisalmer
नवंबर में घूमने की सबसे अच्छी जगहें - फोटो : Ai generated

Best Places To Visit In November: साल के आखिरी महीनों में अगर आप कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं, तो नवंबर घूमने के लिए अच्छा समय हो सकता है। इस दौरान भारत की कई जगहों में मौसम सुहावना रहता है, जिससे नई जगहों को एक्सप्लोर करना और भी मजेदार हो जाता है। चाहे आपको पहाड़ों की वादियां पसंद हों, ऐतिहासिक किले देखने का शौक हो या प्रकृति के बीच वक्त बिताना हो, भारत में हर तरह के ट्रैवल लवर्स के लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।

 

 

नवंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की अलग-अलग जगहें आपकी छुट्टियों को खास बना सकती हैं। कहीं पहाड़ों की ठंडी हवाएं और खूबसूरत वादियां आपका मन मोह लेंगी, तो कहीं समुद्र किनारे सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। वहीं, ऐतिहासिक शहरों और आध्यात्मिक स्थलों की सैर भी इस महीने को यादगार बना सकती है। अगर आप इस नवंबर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं भारत की ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जहां घूमने का अनुभव आपको जरूर पसंद आएगा।

Trending Videos
Best places to visit in november in india with family varanasi pushkar kutch shillong jaisalmer
अमृतसर (पंजाब) - फोटो : Ai generated
अमृतसर (पंजाब)



नवंबर में अमृतसर घूमने का प्लान धार्मिक आस्था, इतिहास और देशभक्ति का अनोखा अनुभव दे सकता है। यहां स्थित स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर शहर में खास रौनक देखने को मिलती है और गुरुद्वारों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। इसके अलावा, आप जलियांवाला बाग में इतिहास को करीब से जान सकते हैं और वाघा-अटारी बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का अनुभव ले सकते हैं। हालांकि, त्योहार के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है, इसलिए होटल और यात्रा की बुकिंग पहले से करना बेहतर रहेगा।

Best places to visit in november in india with family varanasi pushkar kutch shillong jaisalmer
हम्पी (कर्नाटक) - फोटो : Ai generated
हम्पी (कर्नाटक)



अगर आपको पुराने किलों, मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों को करीब से देखने का शौक है, तो नवंबर में कर्नाटक का हम्पी घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां की प्राचीन वास्तुकला और विजयनगर साम्राज्य के अवशेष अतीत की गौरवशाली कहानी बयां करते हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रसिद्ध हम्पी में पत्थरों से बने रथ, भव्य मंदिर और ऐतिहासिक खंडहर देखने लायक हैं। नवंबर में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने से यहां पैदल घूमना और साइकिल से आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करना भी सुविधाजनक हो सकता है। यात्रा से पहले हम्पी उत्सव की तारीखें जरूर जांच लें, क्योंकि इसका आयोजन हर साल एक ही समय पर हो, यह जरूरी नहीं है।



करवा चौथ 2026: पहली करवाचौथ की शाम को बनाएं यादगार, इन जगहों पर मिलेगा चांद का खूबसूरत नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Best places to visit in november in india with family varanasi pushkar kutch shillong jaisalmer
कूर्ग (कर्नाटक) - फोटो : Ai generated
कूर्ग (कर्नाटक)
 


प्रकृति के करीब रहकर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो नवंबर में कर्नाटक का कूर्ग घूमने का अच्छा विकल्प हो सकता है। अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए मशहूर कूर्ग पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देता है। यहां आप एबी फॉल्स के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं, कॉफी बागानों में घूम सकते हैं और रोमांच पसंद करने वाले लोग ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। नवंबर का सुहावना मौसम इस जगह की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका देता है। शहर की भीड़भाड़ से दूर शांत छुट्टियां बिताने के लिए कूर्ग को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Best places to visit in november in india with family varanasi pushkar kutch shillong jaisalmer
अलेप्पी (केरल) - फोटो : Ai generated

अलेप्पी (केरल)



केरल का अलप्पुझा, जिसे एलेप्पी के नाम से भी जाना जाता है। इसे अपनी सुंदर झीलों, लैगून और नहरों के कारण "पूर्व का वेनिस" भी कहा जाता है। अपने खूबसूरत बैकवॉटर और हाउसबोट के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां नारियल के ऊंचे पेड़ों और हरियाली से घिरे जलमार्गों में हाउसबोट की सैर करना यादगार अनुभव साबित हो सकता है। इस दौरान पानी के किनारे बसे गांवों, पारंपरिक घरों और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने का मौका मिलता है। नवंबर में अलप्पुझा घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, हालांकि यात्रा से पहले मौसम की स्थिति जरूर जांच लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed