फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Ideas January 2023: जनवरी में सफर की है योजना तो इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

Sun, 01 Jan 2023 04:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
Travel Ideas January 2023 Know These Places to Visit in January This Year
जनवरी में घूमने की जगहें - फोटो : Istock

Travel Ideas January 2023: वर्ष 2023 का पहला महीना है। इस महीने सर्द मौसम रहता है। सर्दियों के मौसम में लोग घूमना पसंद करते हैं। इस कारण अधिक लोग जनवरी में सफर पर जाते हैं। सर्दी के साथ ही नए साल के जश्न को एंजॉय करने के लिए किसी ऐसी जगह पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां इस मौसम में घूमना बेहतर विकल्प होगा। ट्रिप के लिए किसी जगह का चयन करते समय मौसम, माहौल और बजट तीनों का ध्यान रखना जरूरी है। पहले तय कर लें कि इस मौसम में किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं या किसी गर्माहट का अहसास दिलाने वाली जगह पर जाना चाहते हैं। आपका बजट कितना है और बजट के मुताबिक किस जगह का खर्च आएगा। यहां आपको जनवरी में घूमने लायक जगहों के बारे में बताया जा रहा है। अगर इस महीने घूमने जा रहे हैं तो खुद तय कर लें कि किस जगह का सफर मजेदार होगा।

Travel Ideas January 2023 Know These Places to Visit in January This Year
गोवा - फोटो : pixabay

गोवा

सर्दी के मौसम में खास कर दिसंबर और जनवरी के महीने में गोवा ट्रिप पर जाना गजब का आइडिया हो सकता है। दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ जनवरी में गोवा की सैर करें। यहां घूमने के लिए काफी सारी बेहतरीन जगहें हैं। साथ ही कई अलग अलग तरह की एक्टिविटी में भी शामिल हो सकते हैं। भारत से ही नहीं विदेशों से भी लोग गोवा घूमने आते हैं। यहां आप बीच पर जा सकते हैं, नाइट लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं और पार्टी कर सकते हैं।

Travel Ideas January 2023 Know These Places to Visit in January This Year
बीकानेर - फोटो : Social Media

बीकानेर
 

जनवरी की सर्दी में राजस्थान के शहरों को घूमने जा सकता हैं। राजस्थान का बीकानेर घूमना भी बेहतर रहेगा। बीकानेर की इमारतों की सजावट इस मौके पर देखते ही बनती है। बीकानेर में करण महल, अनूप महल, फूल महल घूमने के लिए बेस्ट जगहें हैं। यहां कि ऐतिहासिक इमारतों की सजावट के बीच नए साल का जश्न मना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Ideas January 2023 Know These Places to Visit in January This Year
दार्जिलिंग - फोटो : Istock

दार्जिलिंग

प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना है और साथ ही मनाली-शिमला से अलग किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग के सफर पर निकल सकते हैं। जनवरी में दार्जिलिंग घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां के चाय के बागान, खूबसूरत बौद्ध मठ और टॉय ट्रेन बेहद प्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन
Travel Ideas January 2023 Know These Places to Visit in January This Year
गुलमर्ग , कश्मीर - फोटो : pixabay

गुलमर्ग

अगर बर्फीली जगहें, ठंडा मौसम पसंद है तो जनवरी में कश्मीर के गुलमर्ग शहर को घूमने के लिए जा सकते हैं। घूमने का शौक रखने वालों को एक बार कश्मीर जरूर घूमना चाहिए। गुलमर्ग में आप स्कीइंग, केबल कार की सैर समेत कई रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। गुलमर्ग में आप अल्पथेर झील, खिलनमर्ग, महारानी मंदिर, निंगली नाला, सेंट मैरी चर्च घूमने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed