फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 Travel: नए साल की ट्रिप पर अबतक नहीं हुए रवाना तो एक दिन के लिए इन जगहों का बना लें प्लान

Sun, 01 Jan 2023 12:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Travel Nearest Famous Places Visit in 2 Days Trip in Hindi
नए साल पर एक दिन की यात्रा - फोटो : Istock

नया साल आ गया है। 31 दिसंबर की रात बीतने के साथ ही लोगों के घरों का कैलेंडर बदल जाएगा और नया साल आ जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए लोग उत्साहित हैं। लोगों ने अपने दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी करने की योजना बना ली है। जो लोग घर से बाहर रहते हैं, वह इस मौके पर वापस अपने शहर या घर जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दोस्तो संग ट्रिप पर निकल रहे हैं। दरअसल, इस साल नए साल का उत्साह इसलिए भी अधिक है, क्योंकि 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 को वीकेंड है। छुट्टी वाले दिन होने के कारण जिन लोगों को सफर पर निकलना था, वह शुक्रवार का काम निपटाकर ट्रिप के लिए रवाना हो गए। कुछ लोग सुबह सवेरे कार, बस या ट्रेन से सफर पर निकल गए। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिनके दफ्तर में शनिवार अवकाश नहीं रहता है। वह सफर पर तो जाना चाहते हैं लेकिन उनके पास महज एक जनवरी का ही दिन है। अगर आप भी एक दिन की छुट्टी होने के कारण नए साल की ट्रिप पर नहीं जा पा रहे तो यहां आपको कुछ ट्रैवल आइडियाज दिए जा रहे हैं, जो एक दिन की अवधि में पूरे हो सकते हैं। यह रहे नए साल पर कम समय में घूमने के लिए आइडिया।

New Year 2023 Travel Nearest Famous Places Visit in 2 Days Trip in Hindi
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आसपास की जगह घूमें

भले ही आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों की तरह नए साल पर किसी विदेश यात्रा, कश्मीर, शिमला या मनाली की ट्रिप पर नहीं जा सकते है, लेकिन किसी मिनी ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। आपके शहर के पास अगर कोई पर्यटन स्थल हो, तो वहां घूमने जाएं। जैसे दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आगरा, मथुरा, ऋषिकेश जैसी जगहों पर एक दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं और सोमवार तक वापसी भी कर सकते हैं।

New Year 2023 Travel Nearest Famous Places Visit in 2 Days Trip in Hindi
शहर घूमें - फोटो : pexel

शहर घूमें

शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाने का वक्त नहीं है तो 1 जनवरी को अपने दोस्तों, परिवार या बच्चों के साथ शहर को ही एक्सप्लोर कर सकते हैं। अपने शहर के पर्यटन स्थलों, पार्क, जू या बाजारों में घूमने जा सकते हैं। पिकनिक की योजना बना सकते हैं। किसी यात्रा की तरह तो नहीं, लेकिन इस तरह भी आप नए साल के मौके पर रोमांचक सफर का मजा ले पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Travel Nearest Famous Places Visit in 2 Days Trip in Hindi
वाटर पार्क - फोटो : Aapno Ghar

वाटर पार्क

आपके शहर में अगर कोई ऐसी जगह हो, जहां आप स्पोर्ट या रोमांचक एक्टिविटी कर सकें तो वहां घूमने जा सकते हैं। किसी वाटर पार्क या एडवेंचर पार्क जा सकते हैं। जैसे दिल्ली में ईओडी एडवेंचर पार्क बना है, जहां कई सारी एक्टिविटीज हैं। बोटिंग से लेकर बंजी जंपिंग, रोप वे आदि एक्टिविटी को अपनाकर पूरा दिन मजेदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2023 Travel Nearest Famous Places Visit in 2 Days Trip in Hindi
मंदिर जाएं - फोटो : Istock

मंदिर जाएं

नए साल के मौके पर लोग पार्टी करते हैं, यात्रा पर जाते हैं। लेकिन साल की शुरुआत अपने ईश्वर की प्रार्थना से करें। परिवार, पार्टनर या बच्चों के साथ शहर के मंदिर के दर्शन करें। वहां मौजूद बच्चों और असहाय लोगों के लिए खाने पीने के सामान ले जा सकते हैं। नए साल का जश्न अकेले मनाने के बजाए जरूरतमंद लोगों के साथ मनाएं। कोशिश करें कि नव वर्ष के दिन किसी एक गरीब को भोजन कराकर उसका साल का पहला दिन दावत जैसा बना सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed