फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र पांच हजार में घूमें मैकलोडगंज की यह खूबसूरत जगहें, नहीं बिगड़ेगा बजट

Thu, 14 Jan 2021 04:48 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 14 Jan 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
travel beautiful places of mcleodganj in rs 5000
मैकलोडगंज - फोटो : अमर उजाला

मैकलोडगंज एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां बहुत से लोग जाना पसंद करते हैं क्योंकि प्राकृतिक खूबसूरती ने इस जगह को अपने आप में बहुत समृद्ध बना रखा है। मैकलोडगंज में तिब्बती संस्कृति के नमूने भी देखने को मिलते हैं, जो कि मन को बहुत ही रास आते हैं। यदि आपका बजट बहुत अधिक नहीं है तब भी मैकलोडगंज की एक से बढ़कर एक जगहों को आप आराम से बहुत ही कम दामों में देखकर आ सकते हैं। यहां पर्यटकों की चहल- पहल के बावजूद भी बहुत हद तक लोगों को सुकून मिलता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि कम से कम बजट में मैक्लोडगंज की किन जगहों को आसानी से घूमा जा सकता है। 

 

 

 

travel beautiful places of mcleodganj in rs 5000
ट्रायंड मैक्लोडगंज - फोटो : Social media

ट्रायंड मैक्लोडगंज
मैकलोडगंज से लगभग 9 किमी की दूरी पर ट्रायंड नामक एक बेहद लोकप्रिय ट्रेक है। यह जगह बहुत ऊंचाई पर स्थित है। ट्रायंड जाकर आसानी से एक से बढ़कर एक दृश्य देख सकते हैं। यहां जाने पर हिमालय जैसी ट्रेकिंग का अनुभव होने लगता है इसलिए अधिकांश लोग यहां ट्रेकिंग के लिए जाना बहुत पसंद करते हैं। यहां से पहाड़ बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं और सब तरफ सिर्फ और सिर्फ हरियाली नजर आती है। 

travel beautiful places of mcleodganj in rs 5000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

भागसुनाथ मंदिर
मैकलोडगंज जाने वाले लोग भागसुनाथ मंदिर भी जरूर जाते हैं। यह एक प्राचीन मंदिर है, जो कि मैकलोडगंज से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। इस मंदिर का निर्माण भागसू राजा ने करवाया था। मंदिर समुद्र तल से लगभग 1770 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आकर पर्यटकों को बहुत सुकून मिलता है। यहां हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते ही रहते हैं। यहां पर सुंदर सा ताल भी है, जिसके आस-पास खड़े रहकर बहुत अच्छा महसूस होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
travel beautiful places of mcleodganj in rs 5000
डल झील - फोटो : सोशल मीडिया

डल झील
मैकलोडगंज जाने पर हर कोई इच्छा रखता है कि वो डल झील जरूर देखकर आए। यह झील कांगड़ा जिले मे समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊंंचाई पर स्थित है। झील के आस- पास कई सारे देवदार के पेड़ और छोटे- मोटे पहाड़ भी हैं। इस झील को बहुत गहरा माना जाता है। झील के पास ही एक शिव जी का मंदिर भी है। झील एकदम शांत है, पहाड़ों की परछाई इसमें जब पड़ती है, तो झील और भी खूबसूरत दिखने लगती है। 

 

विज्ञापन
travel beautiful places of mcleodganj in rs 5000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
भागसू फॉल
भागसू फॉल्स मैकलॉडगंज में बहुत ही जानी- मानी जगह है। प्रकृति- प्रेमी पर्यटकों का तो यहां आना लगा ही रहता है। यहां से प्रकृति के एक से बढ़कर एक नजारे दिखाई पड़ते हैं। भागसू झरना मैकलोडगंज और धर्मशाला को जोने वाली सड़क पर ही स्थित है। प्राकृतिक शांति के साथ ही यदि आप घूमने- फिरने के लिए कोई ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां आपको सुकून भी मिले तो भागसू फॉल देखने जाना तो आपका बनता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed