फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए विश्व की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां कई दिनों तक सूर्योदय और सूर्यास्त नहीं होता है

Thu, 14 Jan 2021 08:53 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 14 Jan 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
the places where sun does not rise or set for long days
लंबे समय तक न तो सूर्योदय होता है, न ही सूर्यास्त - फोटो : Social Media

सूर्योदय जहां सुबह के होने की सूचना देता है, वहीं सूर्यास्त दिन के अंत होने का संकेत देता है। यह हम जैसे लोगों के लिए सामान्य बात है लेकिन विश्व में कई जगहें ऐसी हैं, जहां लंबे समय तक न तो सूर्योदय होता है, न ही सूर्यास्त। ऐसे में इन लोगों की जीवनशैली हम लोगों से बहुत अलग होती है क्योंकि जब सूर्यास्त रहता होगा तब तो इन लोगों के लिए कोई भी काम करना लगभग असंभव सा होता होगा और सूर्योदय के दिनों में इन जगहों पर लंबे समय तक अंधेरा नहीं होता होगा। अगली स्लाइड्स से जानिए दुनिया में ऐसी विचित्र जगहें कौनसी हैं?

 

the places where sun does not rise or set for long days
आइसलैंड - फोटो : Social media

आइसलैंड
यहां सूर्य पूरी तरह से डूबता नहीं और पूरी रात क्षितिज पर रहता है। यहां मई की शुरुआत से जुलाई तक सूर्य क्षितिज रेखा पर रहता है। देश के हर क्षेत्र से आधी रात को सूर्य देखा जा सकता है। इसके पीछे का कारण आइसलैंड का आर्कटिक सर्कल के नजदीक होना है। यहां के लोगों के लिए यह सामान्य है लेकिन बाहरी लोगों को यह बहुत आश्चर्यचकित करता है क्योंकि रात में सूर्य की खूबसूरती को देख पाना एक अलग ही अनुभव है।

 

the places where sun does not rise or set for long days
स्वीडन - फोटो : social media

स्वीडन
जून से लेकर जुलाई के मध्य तक स्वीडन के बड़े भाग में सूर्य डूबता नहीं। यहां के जोकमोक नामक शहर में 32 दिनों तक और अबिस्को शहर में क़रीब 56 दिनों तक रात नहीं होती। जब रात नहीं होती तो अंधेरा भी नहीं होता है। ऐसे में ये लोग इन दिनों जमकर काम करते हैं। अबिस्को ध्रुवीय ज्योति (नाॅदर्न लाइट्स) के लिए भी यह शहर प्रसिद्ध है इसलिए अधिकांश लोग इस शहर के प्रति आकर्षित रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the places where sun does not rise or set for long days
फिनलैंड  - फोटो : pixabay

फिनलैंड 
गर्मी के मौसम में यहां के कई क्षेत्रों में लगातार 73 घंटे तक सूरज की रोशनी रहती है। यहां मई से अगस्त तक सूर्य की रोशनी बनी रहती है। इस दौरान यहां कई आयोजन होते हैं जिसमें जून माह में होने वाला मिडनाइट सन फिल्म फेस्टिवल और जुटाजैसेट नामक स्थानीय त्योहार मनाया जाता है। मिडनाइट सन फिल्म फेस्टिवल को देखने लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं क्योंकि इस फेस्ट का अलग ही मजा है।

 

 

विज्ञापन
the places where sun does not rise or set for long days
कनाडा - फोटो : Pixabay
कनाडा
यहां के इनुविक नामक शहर में करीब 56 दिनों तक दिन के 24 घंटे रोशनी रहती है। इसके उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कई राज्यों में मई से जुलाई अंत तक सूर्यास्त नहीं होता। लगभग वर्ष भर बर्फ से ढंके रहने वाला कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्र है। यहां ठंड भी बहुत अधिक रहती है। यहां के मौसम के कारण हर किसी के लिए इस जगह पर रह पाना इतना आसान नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed