फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समंदर से बातें करने का मन हो तो दुनिया में बाली से बेहतर कोई जगह नहीं

Sun, 28 Jul 2019 12:49 PM IST
मोना नारंग बातचीत पर आधारित
बातचीत पर आधारित Published by: मोना नारंग Updated Sun, 28 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Things you need to know about Bali
bali

समंदर के बीच एक मुकुट की तरह, बाली का शांत, हराभरा, खूबसूरत और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुझे बार-बार बुलाता है और मैं चला जाता हूं। समंदर से बातें करने का मन हो तो दुनिया में बाली से बेहतर कोई जगह नहीं।



बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप है। मुझे यह द्वीप बहुत पसंद है, इसलिए मैं अक्सर यहां आता जाता रहता हूं। अभी छह महीने पहले भी मैं बाली गया था। यह एक बहुत ज्यादा सुंदर, साफ-सुथरा व शांत द्वीप है। यहां आपको प्रदूषण बिल्कुल नहीं मिलेगा। बाली आकर आपको एक अलग ही तरह का अनुभव होता है। यहां कई बीच हैं और सभी बीच साफ शांत और सुंदर हैं। यहां अगर कुछ है तो बस पानी की आवाज, जो आपको इस शांत माहौल में बहुत ही अद्भुत आनंद का अनुभव कराती है।

Things you need to know about Bali
bali - फोटो : max pixel

जब मैं इंडोनेशिया में रहता था, तब वहां से हर वीक एंड पर बाली चला आता था, क्योंकि वहां से मैं एक घंटे की फ्लाइट से बाली पहुंच जाता था। सच बताऊं तो यहां आने के बाद मेरा फोन उठाने का भी मन नहीं करता। मैं सब कुछ भूल जाता हूं। जब भी मैं यहां होता हूं तो मुझे सुबह-सुबह समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देती है। उस आवाज को सुनकर मैं उठता हूं और मेरा दिल खुश हो जाता है। उस समय पक्षियों की आवाज भी सुनाई नहीं देती। मैं हमेशा ऐसे होटल रहने के लिए चुनता हूं, जो समुद्र के नजदीक हों।

Things you need to know about Bali
Bali

बाली में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां आप रात को सोते हो तो सुबह समुद्र की लहरों की आवाज से आपकी नींद खुलती है। कई ऐसी जगहें हैं, जहां आपको पक्षी भी नजर नहीं आते। यहां समुद्र के किनारे कई होटल हैं। बाली में ऐसी जगहें भी हैं, जहां पर जंगल एरिया में रिजॉट्रर्स बने हुए हैं। वहां आपको कई तरह के पक्षियों की आवाजें सुनाई देती हैं। वह भी एक बिल्कुल अलग ही अनुभव देता है। आप अपने कमरे से बाहर देखें तो हरियाली ही हरियाली। पक्षियों की आवाज बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Things you need to know about Bali
Bali

बाली में एक कॉफी हाउस है। वहां की खासियत यह है कि वे लोग आपके सामने एकदम फ्रैश कॉफी बनाकर देते हैं। आपके सामने ही कॉफी बीन्स को रोस्ट करके कॉफी तैयार की जाए और यह सब आप खुद होते हुए देखें, है न कमाल की बात। दूसरी बात जो मुझे बाली की बहुत अच्छी लगती है, वह है वहां का कल्चर। बाली और हमारा कल्चर बहुत मिलता-जुलता है। वहां अस्सी प्रतिशत से ज्यादा हिंदू रहते हैं। वे बाली के हिंदू हैं न कि भारतीय हिंदू। उनके यहां भी महाभारत और रामायण है। बस थोड़ा-सा कहानी में फर्क है, लेकिन काफी चीजें मिलती जुलती हैं। कई संस्कार भी हमारे और उनके मिलते जुलते हैं।

विज्ञापन
Things you need to know about Bali
bali

एक बार हम लोग एक इवेंट के लिए बाली गए थे। तब वहां के राजा ने हमें खाने पर बुलाया था। उन्होंने हमारा बहुत आदर सत्कार किया। यह हमारी पूरी टीम के लिए एक बहुत ही सम्मान भरा पल था। बाली का खाना चटपटा होता है। वहां के मसाले भी हमारे भारतीय मसालों से थोड़ा अलग हैं। बाली में एक जगह है कूता, वहां बहुत अच्छी मार्केट है, जहां से आप खूब शॉपिंग कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed