फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की इन चार जगहों में नजर आएगा असली मानसून, मन मोह लेगी समुद्र और झरनों की खूबसूरती

Sat, 27 Jul 2019 05:27 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 27 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
fantastic offbeat places to explore near bangalore in 2019
देश में इतनी ऑफबीट जगह हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। असली घुमक्कड़ी हमेशा जगह एक्स्प्लोर करते हैं और छानबीन करके भीड़ से दूर, खूबसूरत और शांत जगह खोजकर घूमने निकलते हैं। अगर आप भी उन्ही घुमक्कड़ीयों में से एक हैं तो इस बार हम आपको एक ऑफबीट जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर पछतावा नहीं होगा। 


 
fantastic offbeat places to explore near bangalore in 2019
शिवसमुद्र झरना 
शिवसमुद्र झरना भारत का दूसरा सबसे बड़ा झरना है और विश्व में इसका 16वां स्थान है। यह कावेरी झरने के रूप में भी प्रसिद्ध है। इसके आसपास घने जंगल और कावेरी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी है। इस झरने की सुंदरता मॉनसून मौसम में और बढ़ जाती है। लेकिन बारिश के चलते इस मौसम में यहां वॉटर स्पोर्ट्स खतरनाक होता है। बेंगलुरु शहर से यह करीब 130 किमी की दूरी पर है। 
fantastic offbeat places to explore near bangalore in 2019
सावनदुर्ग
बारिश के मौसम में यहां आप बढ़िया वक्त गुजार सकते हैं। आप नेचर लवर हैं तो आपको यह जगह काफी सुकून देगी। पहाड़ियों से साइट सीइंग और ट्रेकिंग जैसे ऑप्शंस भी हैं। मॉनसून के दौरान यह इलाका बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। मैसूर रोड से होते हुए सावनदुर्ग पहुंचा जा सकता है रामनगर पहुंचने पर सावनदुर्ग केवल 7-8 किलोमीटर रह जाता है यहां साइनबोर्ड भी लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fantastic offbeat places to explore near bangalore in 2019
केट्टी घाटी 
मानसून में केट्टी घाटी में चारों ओर सिर्फ हरियाली नजर आती है। बेंगलुरु से यहां की दूरी लगभग 280 किमी है। केट्टी घाटी ऊटी से 4 किमी है। अगर आप नेचर लवर या फटॉग्रफर हैं तो यह जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं। 
विज्ञापन
fantastic offbeat places to explore near bangalore in 2019
गोकर्ण
गोकर्ण खूबसूरत बीच टाउन है। कर्नाटक के मारगाओ से करीब 130 किमी दूर यहां रुकने कि लिए कई अच्छे ऑप्शंस हैं। यहां देश के कई बेहतरीन बीच हैं। इनमें से सबसे खास बीच ओम बीच है जो कि ओम के आकार का है। इसके अलावा यहां पैराडाइज बीच, हाफ मून बीच और कुडले बीच भी हैं। इन बीचेज पर कई वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed