हम घूमने के लिए नाजाने कितनी दूर-दूर जाते हैं, लेकिन कई बार हम जिस जगह पर रह रहे होते हैं वहीं हम नहीं घूमे होते। जैसे- दिल्ली, देश की राजधानी होने की वजह से दिल्ली की एक अलग पहचान है। यहां के स्ट्रीट फूड से लेकर बड़े-बड़े मॉल अलग ही रंग बिखेरते हैं। लोग दूर-दूर से दिल्ली और इसके आसपास की जगह घूमने भी आते हैं, लेकिन कई बार वो ऐसी जगहों पर नहीं जा पाते जो देखने में काफी खूबसूरत और हमारे बजट में होती हैं। तो चलिए हम आज आपको दिल्ली के आसपास की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपका दिल जीत लेंगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
{"_id":"601e7cb73a9ecb435e231108","slug":"places-to-visit-around-delhi-on-a-low-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद खास, जाकर हो सकता है दिल खुश","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं बेहद खास, जाकर हो सकता है दिल खुश
Sat, 06 Feb 2021 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tilyar Lake
- फोटो : istock
तिल्यार झील है काफी प्यारी
- आप कई ऐसी जगहों पर गए होंगे, जहां आपने झील देखी होगी। झील हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। ऐसे ही अगर आप दिल्ली के आसपास झील की बात करते हैं, तो इसमें जो नाम सामने आता है वो है तिल्यार झील का। ये झील रोहतक में स्थित है और अपने पार्टनर व परिवार के साथ घूमने के लिए ये काफी अच्छी जगह है। यहां का वातावरण मन को शांति प्रदान करता है। साथ ही यहां बोटिंग भी है, जिसका लुत्फ आप उठा सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Facebook/Amazing India
चौखी ढाणी दिलाएगा राजस्थान की याद
- अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां घूमने आए हैं, तो आपको चौखी ढाणी जरूर जाना चाहिए। यहां घूमने पर आपको राजस्थान की याद जरूर आ जाएगी। चौखी ढाणी दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। यहां आपको राजस्थानी डांस, कठपुतली डांस, ऊंट की सवारी और राजस्थानी खाना भी खाने को मिलेगा। मतलब कम बजट में आप राजस्थान की सैर कर सकते हैं। इस जगह को लोग काफी पसंद करते हैं। इसलिए आपका भी यहां एक बार जाना तो बनता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतापगढ़ फार्म्स
- प्रतापगढ़ फार्म्स एक ऐसी जगह है जहां आपको शांति, खुशनुमा पल और जिंदगी का असली एहसास मिल सकता है। यहां लोग अपने परिवार, अपने दोस्तों और अपने पार्टनर्स के साथ आते हैं। प्रतापगढ़ फार्म्स दिल्ली से 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप घड़े बनाना और पेंटिंग भी सीख सकते हैं। साथ ही यहां आपको गांव वाला फील मिलता है, जिसमें आपको ऊंट और घोड़े की सवारी करवाई जाती है। इसलिए ये जगह पर्यटकों को काफी पसंद आती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ओखला बर्ड सेंचुरी जाकर हो जाएगा दिल खुश
- हम आमतौर पर अपनी हफ्ते में आने वाली छुट्टियों पर घूमने का प्लान करते हैं, और साथ ही अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं, तो फिर आपके लिए ओखला बर्ड सेंचुरी एकदम सही जगह हो सकती है। ओखला बर्ड सेंचुरी दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित है। यहां आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। मतलब पक्षियों की आप यहां इतनी प्रजातियां देख सकते हैं, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। साथ ही यहां आपको शांति और सुकून भी मिल सकता है।