फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियों में जाएं काजीरंगा नेशनल पार्क, जीवन भर याद रहेगा रोमांचक सफर

Wed, 30 Sep 2020 09:29 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Must visit Kaziranga National Park Assam Golghat in India
Kaziranga National Park - फोटो : ANI

काजीरंगा एक राष्ट्रीय पार्क है। यह भारत के असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में स्थित है। रोमांचक सफर के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में आप वन्य जीवों को देख सकते हैं। यहां पर आप दो तीन दिन का टूर प्लान कर सकते हैं। यहां का सफर आपके लिए यादगार रहेगा। काजीरंगा नेशनल पार्क के अलावा आसापास घूमने की कई आकर्षक जगह भी हैं। यहां पर सोनितपुर जिले में गोहपुर प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है। आप यहां भी घूमने जा सकते हैं। जानते हैं इस जगह के बारे में...

Must visit Kaziranga National Park Assam Golghat in India
National Park - फोटो : Instagram

काजीरंगा पार्क एक सींग वाले गैंडो के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर दुनिया के लगभग दो तिहाई गैंडो की संख्या है। जिनको देखकर मन रोमांच से भर उठता है। 2015 में की गई गणना के अनुसार यहां पर 2,401 गैंडे हैं। इसके अलावा आप यहां पर अन्य जीवों को भी देख सकते हैं। 

Must visit Kaziranga National Park Assam Golghat in India
national park

काजीरंगा से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर काकोचांग झरना है। इस जगह पर घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जन्नत का अहसास करवाती है। पर्यटकों के लिए ये एक आकर्षक पिकनिक मनाने की जगह है। इसके अलावा यहां पर गोलाघाट में ही आप नुमालीगढ़ देव पर्वत खंडहर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Must visit Kaziranga National Park Assam Golghat in India
नेशनल पार्क में मौजूद वॉल्वरीन - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

किस मौसम से जाना रहता है सही
काजीरंगा में वर्षा बुहत अधिक होती है। इसलिए मानसून के मौसम में अक्सर बाढ़ आ जाती है तो वहीं गर्मियों का मौसम बहुत गर्म होता है। ये पार्क साल के कई महीनों तक बंद भी रहता है। इसलिए जाने से पहले जानकारी ले लें। यहां पर जाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे उपयुक्त रहता है।

विज्ञापन
Must visit Kaziranga National Park Assam Golghat in India
काजीरंगा पार्क

काजीरंगा पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। क्योंकि राष्ट्रीय उद्यान होने की वजह से ये मुख्य सड़को से जुड़ा हुआ है। तेजपुर और गोलाघाट जैसे मुख्य शहरों से ये जुड़ा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed