फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhindwara Tourist Places: सुंदर घाटी, झरने और राष्ट्रीय उद्यान से घिरा है मध्य प्रदेश का यह खूबसूरत शहर

Wed, 07 Dec 2022 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Chhindwara Tourist Places Visit In Winter Season Travel Details in Hindi
मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल - फोटो : Istock

Chhindwara Tourist Places: मध्य प्रदेश संस्कृति, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों वाला खूबसूरत राज्य है। मध्य प्रदेश के कई शहर पर्यटन के लिहाज से प्रसिद्ध हैं। अगर आपको लजीज खाना और कुदरत की खूबसूरती का लुत्फ उठाना है तो सर्दियों के मौसम में ट्रिप के लिए मध्य प्रदेश जा सकते हैं। कुछ ऐसे शहर हैं, जो सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। कम पैसों में मजेदार सफर के लिए दिसंबर के महीने में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जा सकते हैं। नया साल आने वाला है। ऐसे में क्रिसमस या नए साल के मौके पर छिंदवाड़ा ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। यहां आपको छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, घूमने की पूरी जानकारी दी जा रही है, ताकि कम पैसों और वीकेंड ट्रिप पर आप मध्य प्रदेश के इस खूबसूरत शहर को घूम सकें।

Madhya Pradesh Chhindwara Tourist Places Visit In Winter Season Travel Details in Hindi
मध्य प्रदेश की धरोहर - फोटो : facebook

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा शहर

छिंदवाड़ा कुदरत की हसीन वादियों के बीच बसा शहर है। इस शहर में प्रवेश लेते ही समृद्ध स्थानीय संस्कृति की खुशबू महसूस कर सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस शहर में हर साल कॉर्न फेस्टिवल का आयोजन होता है। साथ ही नवंबर से जनवरी तक पातालकोट के सतेड़ में रोमांचकारी खेल उत्सव का आयोजन किया जाता है।

Madhya Pradesh Chhindwara Tourist Places Visit In Winter Season Travel Details in Hindi
पातालकोट - फोटो : अमर उजाला

छिंदवाड़ा के पर्यटन स्थल

पातालकोट

छिंदवाड़ा जिले में पातालकोट बेहद सुंदर स्थान है। एक घाटी में 1200 फीट की गहराई में स्थित होने के कारण इसे पातालकोट नाम दिया गया। यहां नीचे घाटी के शीर्ष पर बैठकर देखने पर घोड़े की नाल की आकृति दिखती है। लोग इसे पाताल में प्रवेश का मार्ग मानते हैं। इस स्थान से जुड़ी एक पौराणिक कथा भा है। कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने के लिए राजकुमार मेघनाथ इसी स्थान से पाताल लोक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Chhindwara Tourist Places Visit In Winter Season Travel Details in Hindi
किला - फोटो : सोशल मीडिया

देवगढ़ किला, मोहखेड़

छिंदवाड़ा से 24 मील दक्षिण में एक ऐतिहासिक किला भी है, जिसे देवगढ़ का किला कहा जाता है। एक पहाड़ी पर स्थित यह किला घने आरक्षित वन से ढकी गहरी घाटी के बीच है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जगह गोंड साम्राज्य की राजधानी थी। इस किले का निर्माण गोंड के राजा जाटव ने कराया था। मुगल शैली से इस किले की वास्तुकला प्रभावित है। काफी विशाल देवगढ़ किले की खूबसूरत इमारतें पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं। इतिहास पसंद करते हैं तो इस जगह का सैर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Chhindwara Tourist Places Visit In Winter Season Travel Details in Hindi
प्राकृतिक नजारे - फोटो : pixa

अनहोनी गांव

छिंदवाड़ा जिले के तामिया तहसील में कुदरत का एक अद्भुत करिश्मा देखने को मिलता है। यहां स्थिति अनहोनी गांव अपने नाम की तरह ही अजब है। यहां गर्म पानी का कुंड है, जो साल भर उबलता रहता है। स्थानीय लोग इसे देवी का रूप मानते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंदिर के नीचे प्रचुर मात्रा में गंधक मौजूद है, जो पानी को गर्म रखता है। मान्यता है कि यहां का गरम पानी चर्म रोग ठीक करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed