फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटन दिवस: दुनिया की ये रोमांटिक जगहें, जहां भारतीय कपल्स भी जाने का देखते हैं सपना

Tue, 22 Sep 2026 03:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

World Tourism Day 2026: मालदीव से लेकर बाली और पेरिस से लेकर सेंटोरिनी तक, इन जगहों पर कपल्स के लिए बीच डिनर, सनसेट, प्राइवेट क्रूज, खूबसूरत नजारे और रोमांटिक वॉक जैसे अनुभव मिल सकते हैं। इस पर्यटन दिवस के मौके पर जानिए दुनिया के ऐसे रोमांटिक जगहों के बारे में, जो कपल्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
World Tourism Day: 7 Most Romantic Places Couples Dream of Visiting
रोमांटिक जगहें - फोटो : AI

World Romantic Places For Couples: हर कपल चाहता है कि उसकी जिंदगी में कुछ ऐसे सफर हों, जिनकी यादें वर्षों तक साथ रहें। कभी समुद्र किनारे डूबते सूरज को साथ देखना, कभी पहाड़ों के बीच हाथों में हाथ डालकर घूमना और कभी किसी खूबसूरत शहर की गलियों में साथ वक्त बिताना, रोमांटिक ट्रिप का अपना अलग ही आकर्षण है। यही वजह है कि दुनिया में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जिन्हें कपल्स हनीमून, सालगिरह, प्रपोजल या सिर्फ एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए चुनते हैं।

हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है। इस मौके पर अगर आप भी किसी वैश्विक रोमांटिक ट्रिप का सपना देख रहे हैं, तो दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जान सकते हैं जो अपनी खूबसूरत लोकेशन, समुद्र, पहाड़, वास्तुकला या शांत माहौल के लिए जानी जाती हैं।

मालदीव से लेकर बाली और पेरिस से लेकर सेंटोरिनी तक, इन जगहों पर कपल्स के लिए बीच डिनर, सनसेट, प्राइवेट क्रूज, खूबसूरत नजारे और रोमांटिक वॉक जैसे अनुभव मिल सकते हैं। इस पर्यटन दिवस के मौके पर जानिए दुनिया के ऐसे रोमांटिक जगहों के बारे में, जो कपल्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

World Tourism Day: 7 Most Romantic Places Couples Dream of Visiting
मालदीव - फोटो : Instagram

मालदीव

मालदीव कपल्स के बीच रोमांटिक छुट्टियों के लिए जाना जाता है। यहां नीले समुद्र और प्राइवेट आइलैंड का अनुभव मिलता है। सफेद रेत वाले समुद्र तट, नीला पानी, ओवरवॉटर विला और सनसेट जैसे अनुभव इसे खास बनाते हैं।

मालदीव पर्यटन के आधिकारिक स्रोत पर कपल्स के लिए बीच वॉक, ओवरवॉटर विला, बीच वेडिंग और सनसेट जैसे अनुभवों का उल्लेख मिलता है।हाल के वर्षों में यहां कपल्स के लिए प्राइवेट डाइनिंग, सनसेट क्रूज और समुद्र के बीच खास अनुभव भी पर्यटन ऑफर्स का हिस्सा रहे हैं। 

World Tourism Day: 7 Most Romantic Places Couples Dream of Visiting
IRCTC Bali Tour Package - फोटो : Adobe

बाली

इंडोनेशिया का बाली भी रोमांटिक ट्रिप के लिए पसंद किया जाने वाला डेस्टिनेशन है। बाली में आपको मंदिर, हरियाली और सनसेट का नजारा यानी सबकुछ देखने को मिलेगा। 

यहां कपल्स समुद्र तटों के साथ-साथ हरे-भरे इलाकों, मंदिरों और स्थानीय संस्कृति को करीब से अनुभव कर सकते हैं। इंडोनेशिया के आधिकारिक पर्यटन पोर्टल पर बाली में कपल्स के लिए रोमांटिक डे-ट्रिप में मंदिरों, बेदुगुल और तनाह लोट के सनसेट जैसे अनुभव सुझाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day: 7 Most Romantic Places Couples Dream of Visiting
पेरिस - फोटो : instagram

पेरिस

फ्रांस की राजधानी पेरिस को लंबे समय से रोमांटिक यात्राओं से जोड़ा जाता रहा है। एफिल टावर का नजारा, सीन नदी के किनारे घूमना, खूबसूरत कैफे और शहर की ऐतिहासिक गलियां कपल्स के लिए यादगार अनुभव बन सकती हैं। पहली इंटरनेशनल कपल ट्रिप प्लान करने वालों की लिस्ट में पेरिस अक्सर शामिल रहता है।
 

विज्ञापन
World Tourism Day: 7 Most Romantic Places Couples Dream of Visiting
सेंटोरिनी - फोटो : instagram

सेंटोरिनी

यह शहर सफेद इमारतों और नीले समंदर की खूबसूरती को अपने में समाए हुए है। ग्रीस का सेंटोरिनी अपने सफेद-नीले घरों, समुद्र के शानदार दृश्यों और सूर्यास्त के लिए मशहूर है। यहां की पहाड़ी बस्तियां और एजियन सागर के नजारे कपल्स को फोटो और रोमांटिक वॉक के लिए खूबसूरत बैकड्रॉप देते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed