हम सब अब तेजी से इस साल की समाप्ति की तरफ बढ़ रहे हैं। अगर आप भी साल के समापन को खास बनाने के लिए कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको देश के बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। छुट्टियों के इन दिनों में गोवा, शिमला-मनाली में काफी भीड़-भाड़ हो जाती है, ऐसे में आप इस बार उन जगहों की प्लानिंग कर सकते हैं, जो बजट में कम होने के साथ आपके लिए बेहद यादगार और आनंददायक हो सकते हैं, तो आगे तीन बेहद खूबसरत स्थानों के बारे में जान सकते हैं। क्रिसमस-नए साल में इन जगहों पर दोस्तो-परिवार के साथ जाकर पूरा आनंद ले सकते हैं।
उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई ऐसे राज्य हैं जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए बाहरी देशों के लोगों को भी आकर्षित करते रहते हैं। पहाड़ों-झीलों और हरियाली वाले ये जगह आपके आनंद और उत्साह को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए अभी से इन जगहों की बुकिंग करा सकते हैं।
2 of 4
शिलॉन्ग की बनाएं प्लानिंग
- फोटो : istock
शिलॉन्ग की मनमोहक खूबसूरती
क्रिसमस और नए साल के आगमन के जश्न के लिए शिलॉन्ग घूमने जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। नॉर्थ ईस्ट का यह खूबसूरत स्थान क्रिसमस के साथ-साथ नए साल के उमंग को भी काफी बढ़ा देगा। इसे भारत के सबसे अच्छे क्रिसमस गेटवे में से एक भी माना जाता है। वुडलैंड हिल स्टे, सिल्वर ब्रूक होमस्टे जैसी जगहें यहां काफी खास और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं। गुवाहाटी रेटवे स्टेशन करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर शिलॉन्ग स्थित है।
3 of 4
पुडुचेरी जाएं घूमने
- फोटो : istock
पुडुचेरी की कर सकते हैं प्लानिंग
भारत का केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी क्षेत्रफल की दृष्टि से भले ही कम हो पर यह कई मामलों में आपके लिए बेहद उत्साह का केंद्र हो सकता है। यहां कई प्रसिद्ध चर्च स्थित हैं जहां आप क्रिसमस का पूरा आनंद ले सकते हैं। दिसंबर का मौसम इस स्थान की खूबसरती को और भी बढ़ा देता है। क्रिसमस के दिनों में यहां बाजारों में खास धूम देखने को मिलती है, शाम के समय यहां बाजारों में घूमना आपके लिए बेहद आनंददायी हो सकता है।
4 of 4
केरल झीलों का शहर
- फोटो : istock
केरल का लें आनंद
अगर आप खूबसूरत झीलों और बीच का आनंद लेना चाहते हैं तो केरल जाने की प्लानिंग की जा सकती है। विशेषतौर पर क्रिसमस और न्यू इयर के दिऩों में केरल घूमने की योजना बनाना आपकी छुट्टियों का काफी खास बना सकता है। केरल की प्राकृतिक खूबसूरती, यहां की झीलों का दिसंबर के महीने में आनंद काफी बढ़ जाता है। त्रिवेंद्रम और एर्नाकुलम, यहा के दो नजदीकी रेलवे स्टेशन्स हैं।