फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो पल सुकूं चाहते हैं तो दिल्ली में इन जगहों की कर आएं सैर, खुद को करेंगे तरोताजा महसूस

Fri, 31 May 2019 08:27 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 31 May 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
know best tourist places in delhi okhla world century and naini lake
travel - फोटो : social media

अगर आप अपनी भागदौड़ भरी जीवनशैली में उलझ गए हैं और दो पल सुकूं चाहते हैं तो यात्राओं से बेहतरीन कोई जरिया नहीं है। ये यात्राएं लंबी और छोटी दोनों हो सकती हैं। आप यात्राओं के जरिए, घूम-फिरकर खुद को तरोताजा महसूस करा सकते हैं। नया उत्साह और उमंग अपने भीतर भर सकते हैं। आप अगर दिल्ली में रहते हैं और ऑफिस की छुट्टी एक ही दिन होती है, तो भी आपके पास यहां घूमने के लिए बहुत-सी जगहे हैं। आप नैनी लेक और ओखला पक्षी विहार की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

know best tourist places in delhi okhla world century and naini lake
solo travel
दिल्ली में ही ओखला पक्षी विहार है।यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों  की प्रजातियां  पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। 
 
know best tourist places in delhi okhla world century and naini lake
travel app - फोटो : social media
आप दिल्ली के नैनी लेक घूमकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। नैनी लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। अगर आप दिल्ली या नोएडा में रहते हैं तो महज सौ रुपए में यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच  तक है। यहां के रमणीय नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know best tourist places in delhi okhla world century and naini lake
travel photography - फोटो : daily mail
आपको प्रकृति और पक्षियों के बीच जाना पसंद है तो सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और  वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed