फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकृति की गोद में बसा है यह खूबसूरत गांव, पर्वतों की है ऐसी श्रृंखला जो जीत लेगी आपका दिल

Thu, 30 May 2019 06:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 May 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh changlang best places to visit
चांगलांग - फोटो : अमर उजाला

अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही ऐतिहासिक जगह देखना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश स्थित चांगलांग जाएं। यह जगह प्रकृति की गोद में बसी है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। पहाड़ों, घने जंगलों के बीच दूर तक फैले पर्वत श्रृंखलाओं को देखकर आप तरोताजा महसूस करेंगे। यह जगह दूसरे विश्व युद्ध की यादों को भी संजोए हुए है। चांगलांग में द्वितिय विश्व युद्ध में मारे गए सैनिकों की कब्र हैं जो कि जयरामपुर कब्रिस्तान के तौर पर प्रसिद्ध है। यहां जाकर आप युद्ध की उस विभिषिका की भयावहता का अहसास भी कर सकेंगे। दूर तक फैली घाटियों को निहार सकेंगे। सुरम्य पहाड़ियों के बीच रमण कर सकेंगे। 

Arunachal Pradesh changlang best places to visit
चांगलांग - फोटो : सोशल मीडिया

चांगलांग में नेशनल पार्क भी है जहां आप बाघ से लेकर तेंदुआ और हिमालयी भालू को देख सकेंगे। यह नेशनल पार्क 1985.25 वर्ग किलोमीटर भूमि के क्षेत्र में फैला हुआ है। राष्ट्रीय उद्यान में आप कई किस्म की वनस्पतियों और जीव-जंतुओं को निहार सकेंगे। इसके अलावा यहां का मियाओ कस्बा भी प्रसिद्ध है। यह कस्बा नोआ-देहिंग नदी के किनारे बसा है। अगर आप तिब्बती ऊनी कालीन खरीदना चाहते हैं तो यहां से खरीद सकते हैं। मियाओ में तिब्बती शरणार्थियों की बस्तियां हैं। 

Arunachal Pradesh changlang best places to visit
चांगलांग - फोटो : सोशल मीडिया

यहां 'लेक ऑफ नो रिटर्न' झील भी है जहां आप घूम सकते हैं। इस झील के नामकरण की कहानी बेहद दिलचस्प है। बताया जाता है कि इस झील में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंडिंग करते वक्त कई एयरक्राप्ट दुर्घटनाग्रस्त हुए और लोग मारे गए और इस झील का नाम 'लेक ऑफ नो रिटर्न' पड़ गया। यानी ऐसी झील जहां से कोई वापस नहीं आया। आप चांगलांग हवाई मार्ग, रेल मार्ग और बस के जरिए पहुंच सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे पहुंचे चांगलांग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arunachal Pradesh changlang best places to visit
चांगलांग - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप दिल्ली से चांगलांग जा रहे हैं तो आपको 50 घंटे से ज्यादा का वक्त लग सकता है। दिल्ली से चांगलांग की दूरी 2,485.7 किलोमीटर है। चांगलांग का निकटतम हवाई अड्डा असम के डिब्रूगढ़ में स्थित मोहनबाड़ी है। यह एयरपोर्ट शहर से 182 किमी से ज्यादा दूरी पर है। इससे आगे का सफर आपको कैब या बस से तय करना होगा। 

 
विज्ञापन
Arunachal Pradesh changlang best places to visit
चांगलांग - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप चांगलांग रेल से जाना चाहते हैं तो यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन असम के तिनसुकिया में स्थित है। यह जगह शहर से लगभग 141 किमी की दूरी पर है। आप बस से भी चांगलांग जा सकते हैं। सबसे खास बात है कि आप यहां कभी भी घूम सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed