{"_id":"6ab0b4e919494380be045f79","slug":"what-is-vo2-max-in-hindi-vo2-max-kya-hai-or-ye-kaise-kaam-karta-hai-2026-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VO2 क्या है: सिर्फ वजन और स्टेप्स नहीं, वीओ2 मैक्स भी बताता है आपकी फिटनेस का राज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
VO2 क्या है: सिर्फ वजन और स्टेप्स नहीं, वीओ2 मैक्स भी बताता है आपकी फिटनेस का राज
Mon, 21 Sep 2026 10:30 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:30 AM IST
सार
What is VO2 Max: दिल और फेफड़ों की क्षमता से जुड़ा है वीओ2 मैक्स, जानिए क्या होता है यह आंकड़ा, क्यों माना जाता है जरूरी और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है
विज्ञापन
वीओ2 मैक्स क्या है?
- फोटो : AI
What is VO2 Max: आम तौर पर जब भी फिटनेस की बात होती है, तो अधिकतर लोग वजन, रोजाना के स्टेप्स और हार्ट रेट की बात करते हैं, लेकिन आजकल विशेषज्ञ एक अलग ही आंकड़े को अहमियत देने लगे हैं, जिसे वीओ2 मैक्स कहा जा रहा है। वीओ2 मैक्स को दिल की सेहत और उनकी लंबी उम्र का महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है, इसलिए आपको भी इसे जानना जरूरी है।
वीओ2 मैक्स क्या है?
- फोटो : AI
क्या है वीओ2 मैक्स
वीओ2 मैक्स का पूरा नाम ‘मैक्सिमल ऑक्सीजन अपटेक’ है। यह बताता है कि एक्सरसाइज के दौरान आपका शरीर अधिकतम कितनी ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर सकता है। इसे मिलीलीटर/प्रति किलोग्राम/प्रति मिनट में मापा जाता है। आसान भाषा में समझें तो जब आप दौड़ती या थका देने वाले व्यायाम करती हैं, तो मांसपेशियों को ज्यादा ऊर्जा चाहिए होती है। इसके लिए फेफड़े ऑक्सीजन लेते हैं, दिल उसे खून के जरिये मांसपेशियों तक पहुंचाता है और मांसपेशियां उसका इस्तेमाल ऊर्जा बनाने में करती हैं। वीओ2 मैक्स इन सभी प्रक्रियाओं की क्षमता का एक संकेत है। वीओ2 मैक्स जितना बेहतर होता है, कार्डियो फिटनेस उतनी अच्छी मानी जाती है।

दिल की सेहत से क्या है संबंध?
वीओ2 मैक्स बताता है कि आपका शरीर व्यायाम के दौरान कितनी अच्छी तरह ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संकेतक है। बेहतर वीओ2 मैक्स का संबंध हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के कम जोखिम से पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीओ2 मैक्स क्या है?
- फोटो : AI
उम्र बढ़ने के साथ घट सकता है वीओ2 मैक्स
उम्र बढ़ने के साथ वीओ2 मैक्स स्वाभाविक रूप से कम होता है। हालांकि नियमित शारीरिक गतिविधि इस गिरावट को धीमा करने और फिटनेस बनाए रखने में मदद कर सकती है। वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और डांस जैसी कार्डियो गतिविधियां उपयोगी साबित होती हैं।
उम्र बढ़ने के साथ वीओ2 मैक्स स्वाभाविक रूप से कम होता है। हालांकि नियमित शारीरिक गतिविधि इस गिरावट को धीमा करने और फिटनेस बनाए रखने में मदद कर सकती है। वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और डांस जैसी कार्डियो गतिविधियां उपयोगी साबित होती हैं।
विज्ञापन
वीओ2 मैक्स क्या है?
- फोटो : AI
कैसे मापा जाता है वीओ2 मैक्स?
वीओ2 मैक्स मापने का सबसे सटीक तरीका लैब में किया जाने वाला टेस्ट है, जिसमें ट्रेडमिल या साइकिल पर एक्सरसाइज करते समय विशेष मास्क से ऑक्सीजन की खपत और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को मापते हैं। स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर भी इसका अनुमान लगाने में मदद करते हैं।