फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राइस बाउल ऑफ कश्मीर के नाम से जाना जाता है इस खूबसूरत जगह को, जानिए यहां के प्रमुख स्थलों के बारे में

Fri, 08 May 2020 07:58 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 08 May 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir pulwama tourist travel destinations places to explore visit
'राइस बाउल ऑफ कश्मीर' कहा जाने वाला पुलवामा, जम्मू और कश्मीर का सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जिला है। पहले इसे 'पनवंगम' या 'पुलगाम' के नाम से जाना जाता था। 16 वीं शताब्दी में पुलवामा पर मुगलों ने शासन किया था और 19 वीं शताब्दी में अफगानों ने यहां राज किया। पुलवामा में बसे पहाड़ों और प्राचीन झरनों के बीच स्थानीय लोगों के घर अनोखी खूबसूरती का प्रमाण हैं। आज हम आपको पुलवामा में घूमने की सबसे आकर्षक जगहों के विषय में बताएंगे।



 
jammu and kashmir pulwama tourist travel destinations places to explore visit

अहरबल फॉल्स

  • पुलवामा खूबसूरत लहरदार झरनों का घर है। अहर्बल फॉल्स बेहद ही खूबसूरत जगह है। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखलाओं में घने देवदार के पेड़ों से घिरी घाटी में 25 मीटर की ऊंचाई नीचे की ओर गिरता झरना, आंखों को सुकून देने वाले किसी लुभावने दृश्य जैसा लगता है।

 

jammu and kashmir pulwama tourist travel destinations places to explore visit

अवंतीश्वर मंदिर

  • पुलवामा जिले का अवंतीश्वर मंदिर, सबसे ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों में से एक है। ये मंदिर भगवान विष्णु और भगवान शिव का है और 9 वीं शताब्दी में राजा अवंति वर्मा द्वारा बनाया गया था। झेलम नदी के तट पर स्थित अवंतीश्वर मंदिर पुरातत्व सर्वेक्षण के रखरखाव के अंतर्गत संरक्षित है। प्राचीन मिथकों, लोककथाओं और देवताओं नक्काशी से सजी दीवारों वाले मंदिर में एक अलग ही अनुभव होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu and kashmir pulwama tourist travel destinations places to explore visit

शिकारगाह 

  • कभी रईसों का पसंदीदा शिकार का मैदान रहा और जम्मू और कश्मीर राज्य के अंतिम शासक द्वारा शिकारगढ़ क्षेत्र का विस्तार वन्यजीवों और वनस्पतियों की बहुतायत से भरा हुआ है। यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वस्तूरवान और खेरवों पहाड़ों के शिखर पर स्थित, शिकारगढ़ स्थानीय लोगों के लिए एक स्थानीय पिकनिक स्थल है।


 

विज्ञापन
jammu and kashmir pulwama tourist travel destinations places to explore visit

मुगल रोड

  • जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती की बात ही निराली है। पुलवामा जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मुगल रोड काफी मशहूर है। मुगल रोड पर अहरबाल झरना, शिकारगाह, अरीपाल नाग, हुरपुरा और तरसार व मरसार झील है, जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed