फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, 10 दिन की नेपाल यात्रा के लिए देने होंगे महज इतने रुपये

Thu, 23 Jan 2020 04:49 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
irctc cheapest tour package visit to nepal tour packeges by ac train fare schedule details
Pashupatinath Temple, Nepal - फोटो : Pixa

नेपाल- पहाड़ों की गोद में बसा एक ऐसा देश, जहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहां की कला, संस्कृति और परंपराओं को जानना आपके लिए अनोखा अनुभव हो सकता है। दरअसल, घुमक्कड़ होने का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि आप अपने देश और दुनिया के अन्य देशों के तमाम रंग, रूप से परिचित होते हैं। आप ही सोचिए न, किसी नए देश जाकर अनजान लोगों से बातें करना, वहां की संस्कृति को समझना, वहां के खान-पान को चखना, उनकी विविध कलाओं के बारे में जानना, ये कितना जबरदस्त अनुभव होगा। अगर आप भी नेपाल जाकर ऐसे अनुभव का आनंद उठाना चाहते हैं तो यह खबर आप ही के लिए है:

irctc cheapest tour package visit to nepal tour packeges by ac train fare schedule details
nepal - फोटो : Social media

दरअसल, भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम यानी कि आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में तहत आपको एसी ट्रेन में नेपाल की सैर करने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस टूर के दौरान आप नेपाल के कई धार्मिक और खूबसूरत प्राकृतिक साइटों की यात्रा कर पाएंगे। 

irctc cheapest tour package visit to nepal tour packeges by ac train fare schedule details
nepal

गुजरात और मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों से शुरू होगी यात्रा
इस टूर की शुरुआत 28 फरवरी से होगी और आठ मार्च तक चलेगी। इस टूर के लिए आप गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। ट्रेन साबरमती स्टेशन से 28 फरवरी 2020 को सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। 

  • गुजरात के साबरमती, आनंद, वडोदरा, गोधरा स्टेशन पर ट्रेन में सवार हो सकते हैं।
  • वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, बैरागढ़, विदिशा, बीना रेलवे स्टेशन से भी आप ट्रेन पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc cheapest tour package visit to nepal tour packeges by ac train fare schedule details
बौद्धनाथ स्तूप - फोटो : Pixa

10 दिन और 9 रातों के इस टूर पैकेज में इन जगहों की सैर कर पाएंगे:

  • लुंबिनी में मायादेवी मंदिर
  • काठमांडु में पशुपतिनाथ मंदिर
  • स्वंभूनाथ मंदिर, सेती नदी जॉर्ज
  • बौद्धनाथ स्तूप और बुद्धा नीलकंठ
  • पोखरा में देवी फॉल, गुप्तेश्वर गुफा
  • विंध्यवासनी मंदिर और बाराही देवी मंदिर 
विज्ञापन
irctc cheapest tour package visit to nepal tour packeges by ac train fare schedule details
Pashupatinath temple, Nepal - फोटो : Pixabay

इस टूर पैकेज में आपको यात्रा के साथ एसी डीलक्स होटल में ठहराने की व्यवस्था, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, टूरिस्ट बस में भ्रमण की सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज के खर्च की बात करें तो बहुत ज्यादा महंगा नहीं है।

  • फर्स्ट एसी में डबल ऑक्युपेंसी के लिए: 42,620 रुपये प्रति व्यक्ति 
  • सेकंड एसी में डबल ऑक्युपेंसी के लिए: 37,400 रुपये प्रति व्यक्ति 
  • थर्ड एसी में डबल ऑक्युपेंसी के लिए: 34,760 रुपये प्रति व्यक्ति  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed