फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के इन खूबसूरत जगहों की यात्रा आपको ताजगी से भर देगी

Thu, 23 Jan 2020 02:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
most beautiful places to visit in Himachal Pradesh you must go this tourist place
हिमाचल - फोटो : social media

खूबसूरत पहाड़ों के बीच मनोरम वादियां और ऊंचे-ऊंचे चीड़ के दूर तक फैले पेड़, हिमाचल प्रदेश बरबस ही पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लेता है। यहां की नदियां, पहाड़ और खूबसूरत हरियाली लोगों की सारी थकान मिटा देती है।  हिमाचल एक ऐसा प्रदेश है जहां हर मौसम में टूरिस्ट जाना चाहते हैं। हिमाचल में टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग से लेकर स्कीइंग और स्केटिंग का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। हम आपको हिमाचल के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

most beautiful places to visit in Himachal Pradesh you must go this tourist place
Himachal Pradesh - फोटो : Pixa

हिमाचल प्रदेश घूमने की प्लानिंग है तो आप धर्मकोट जाए। यह बेहद खूबसूरत जगह है। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं।

most beautiful places to visit in Himachal Pradesh you must go this tourist place
sketing(File Photo)

पब्बर घाटी शिमला से कुछ दूरी पर है। अगर आप चारों तरफ से बर्फ से ढकी घाटी देखना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां आप ट्रैकिंग, स्कीइंग, शिविर लगाना और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यह घाटी इतनी  खूबसूरत है कि इसे देखते ही आपका दिल खुश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
most beautiful places to visit in Himachal Pradesh you must go this tourist place
झरना(File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप हर-भरे जंगल और झील देखना चाहते हैं तो जलोरी पास जाएं। यह जगह नारकंडा से 90 किमी की दूरी पर है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल समुद्र तल से 3550 मीटर की ऊंचाई पर है। यह ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए अच्छी जगह है।

विज्ञापन
most beautiful places to visit in Himachal Pradesh you must go this tourist place
snowfall(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

गुलाबा हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत गांव है। यह मनाली से 27 किमी की दूरी पर है। रोहतांग पास से इस गांव की दूरी 25 किलोमीटर है। अगर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं और इस खूबसूरत गांव को घूमना चाहते हैं तो यहा जरूर जाएं। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed