Budget Friendly Destination Near Dehradun: गर्मियों के मौसम में किसी खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र पर जाना चाहते हैं लेकिन न तो आपके पास अधिक छुुट्टियां हैं और न ही आपका बजट बहुत ज्यादा है। ऐसी स्थिति में आप देहरादून के आसपास स्थित हिल स्टेशनों को अपनी घूमने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन हिल स्टेशनों तक आप कुछ ही घंटों में आसानी से पहुंच सकते हैं। खास बात ये है कि इन हिल स्टेशनों को आप दो दिन की वीकेंड ट्रिप पर एक्सप्लोर कर सकेंगे। साथ ही यहां घूमने के लिए बहुत अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं है। महज दो से तीन हजार रुपये में आप देहरादून से लगभग 100 किमी के दायरे में स्थित हिल स्टेशनों की सैर आसानी से कर पाएं। यहां आपको बजट वीकेंड ट्रिप के लिए देहरादून के पास वाले हिल स्टेशनों के विकल्प दिए जा रहे हैं।
Hill Station Near Dehradun: देहरादून से 100 किमी के दायरे में हैं ये हिल स्टेशन, महज 2000 रुपये में घूमें
Budget Friendly Destination Near Dehradun: महज दो से तीन हजार रुपये में आप देहरादून से लगभग 100 किमी के दायरे में स्थित हिल स्टेशनों की सैर आसानी से कर पाएं। यहां आपको बजट वीकेंड ट्रिप के लिए देहरादून के पास वाले हिल स्टेशनों के विकल्प दिए जा रहे हैं।
मसूरी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के करीबी हिल स्टेशनों में सबसे पहले मसूरी का नाम आता है। पहाड़ों की रानी मसूरी दिल्ली एनसीआर के रहने वालों के लिए बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है। देहरादून से मसूरी की दूरी लगभग 35 किमी है। आप देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहीं से मसूरी के लिए बस या टैक्सी बुक कर सकते हैं। देहरादून से मसूरी के लिए बजट ट्रिप करना चाहते हैं तो बस बुक करें जो कि 100 रुपये से कम के टिकट पर आपको मसूरी पहुंचा देगी। डेढ़ से दो घंटे में आप मसूरी पहुंचकर किसी होम स्टे में रुक सकते हैं। जिसका किराया 500 से 1000 रुपये तक होगा। यहां एक स्कूटी किराए पर ले सकते हैं, जिसके स्थानीय दार्शनिक स्थलों की यात्रा की जा सकती है। इसके अलावा टैक्सी सेवा भी उपलब्ध रहती है।
मसूरी में आप कैम्पटी फाॅल, कंपनी गार्डन, माल रोड, गन हिल, दलाई हिल्स, बुद्धा टैंपल आदि घूमने जा सकते हैं। इन सब की सैर में आपको सिर्फ एक या डेढ़ दिन का वक्त लगेगा। लोकल बस से आना-जाना और स्ट्रीट फूड के साथ 2000 रुपये में ट्रिप पूरी हो सकती है
धनोल्टी
उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में धनौल्टी भी शामिल है। देहरादून से धनौल्टी की दूरी लगभग 60 किमी है। यहां इको पार्क, सुरकंडा माता मंदिर घूमने जा सकते हैं। सर्दियों में तो बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। इसके अलावा धनौल्टी एडवेंचर के शौकीन लोगों को कई तरह की एक्टिविटीज का मौका भी देती है। यह हिल स्टेशन कम भीड़भाड़ वाला होने के कारण सुकून की चाह रखने वालों के लिए परफेक्ट है। स्थानीय शेयरिंग कैप, बस या किराए की स्कूटी से यहां आने जाने, छोटे होटलों, होम स्टे या टेंट में ठहरने और खान-पान को मिलाकर आपकी ट्रिप 2000 रुपये तक हो सकती है।
चकराता
देहरादून से करीब 90 किमी दूर चकराता हिल स्टेशन है। यहां टाइगर फॉल, देवबन, यामुनोत्री घाटी के दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। आफबीट डेस्टिनेशन होने के कारण यहां भीड़भाड़ भी नहीं होती है। चकराता में ट्रैकिंग और एडवेंचर्स एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। स्थानीय बस और होमस्टे मे ठहरने के साथ चकराता की यात्रा 2000 रुपये में संभव है।
नागटिब्बा
देहरादून के 100 किमी के दायरे में नागटिब्बा स्थित है। यह स्थान ट्रेकिंग, कैम्पिंग और नेचर व्यू के लिए मशहूर है। नागटिब्बा में एक दिन में ट्रैक पूरा करके लौट सकते हैं। अगर आप यहां ग्रुप ट्रैकिंग पर जाएंगे तो यात्रा बेहद सस्ती हो जाती है। बजट में ट्रिप के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस या शेयर टैक्सी से यात्रा करें। होमस्टे, धर्मशाला या टेंट में रुक सकते हैं।