Christmas 2022 Mussoorie Tour Package: क्रिसमस आने वाला है। 25 दिसंबर को क्रिसमस है। इस बार क्रिसमस रविवार के दिन है। ऐसे में अगर आप क्रिसमस पर कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर मौका है। क्रिसमस पर पार्टी कर सकते हैं, कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। क्रिसमस ट्रिप पर जाने के लिए योजना बना लें। सबसे पहले टूर पैकेज के लिए एक बजट निर्धारित कर लें। इस बजट के अनुरूप ही किसी जगह का चयन कर सकते हैं। कितने दिन की छुट्टी है और तय समय में कहां घूमने जा सकते हैं, इसका निर्धारण कर लें। दिल्ली एनसीआर के आसपास के रहने वाले हैं तो वीकेंड पर दो दिन की छुट्टी मिल सकती है। ऐसे में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक का प्लान बना सकते हैं। तीन दिन और दो रातों को टूर पैकेज के लिए आसपास के कई हिल स्टेशन मिल जाएंगे, जहां कम पैसों में भी घूम सकते हैं। हालांकि घूमने का मौसम होने के कारण हो सकता है कि आपको आम दिनों से ज्यादा व्यय करना पड़े। ऐसे में बजट में दिल्ली के पास के हिल स्टेशन की ट्रिप पर जाने के लिए यहां आपको पूरी जानकारी दी जा रही है।
Mussoorie Tour Package: क्रिसमस में देहरादून-मसूरी का टिकट मिल रहा इतना सस्ता, जानें टूर पैकेज का खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी टूर पैकेज
उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन पर देखने के लिए कई सारे दार्शनिक स्थल हैं। मसूरी जाने के लिए दिल्ली से आपको ट्रेन, बस और टैक्सी आसानी से मिल जाएगी। मसूरी का टूर बजट में करने के लिए आप ट्रेन या बस से सफर कर सकते हैं।
दिल्ली से मसूरी सफर का किराया
अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो दिल्ली से देहरादून रेलवे स्टेशन तक का सफर करें। शुक्रवार की छुट्टी ली है तो 22 दिसंबर की रात में ही मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन बुक कर सकते हैं। यह रात साढ़े 10 बजे दिल्ली स्टेशन से रवाना होती है और अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे देहरादून पहुंच जाएगी। चाहें तो डीडीए कोटा एक्सप्रेस से भी टिकट बुक कर सकते हैं। इन दोनों ट्रेन का किराया बहुत अधिक नहीं है। स्लीपर क्लास से सफर में लगभग 225 रुपये तक का टिकट और एसी 3र्ड टायर का 610 रुपये का टिकट होगा।
अगर बस से मसूरी जाते हैं तो भी 1-2 हजार में आपको दिल्ली से मसूरी तक के लिए सुविधाओं से लैश सेमी स्लीपर बस मिल जाएगी। 7 से 8 घंटे के सफर में आप दिल्ली से मसूरी की दूरी तय कर लेंगे।
मसूरी में कहां घूमें
मसूरी में घूमने के लिए कई आकर्षक जगह हैं। कैम्पटी फॉल, दलाई हिल्स, जार्ज हिल एवरेस्ट, कंपनी गार्डन, माल रोड और म्युनिसिपल गार्डन घूम सकते हैं। 23 और 24 दिसंबर तक मसूरी के पर्यटन स्थल और स्थानीय जगहों को घूमने के बाद 25 दिसंबर को सुबह देहरादून के लिए वापसी कर लें
देहरादून में सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव, टाइगर फाॅल, तपोवन, मॉनेस्ट्री आदि जगहों पर घूम सकते हैं। शाम में यहीं से ट्रेन से रवाना हो सकते हैं।