फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Tour Planning: छट्टियों में इन चार जगहों की कर सकते हैं प्लानिंग, यादगार रहेंगे ये ट्रिप्स

Fri, 09 Dec 2022 01:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Dec 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
where to go this new years, best places to visit in december
नए साल का जश्न कहां मनाएं? - फोटो : Pixabay

क्या आप नए साल को अपने और अपनों के लिए खास बनाने का विचार कर रहे हैं? तो क्यों न कुछ ऐसे जगहों पर घूमने जाएं जिसकी यादें आपके जेहन में लंबे समय तक बनी रहें? आमतौर पर देश में घूमने की प्लानिंग करते समय गोवा, शिमला-मनाली ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में आता है, पर हम आपको इससे अलग चार बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप नए साल की छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकेंगे। 



इन स्थानों पर आपको कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी देखने को मिलेगी और स्वाद के मामले में भी यहां के पारंपरिक खाद्य पदार्थ लोगों की पसंद रहे हैं। क्रिसमस और न्यू इयर की छुट्टियों को आनंददायी बनाने के लिए आइए देश के ऐसे ही कुछ बेहद खास जगहों के बारे में जानते हैं जो पर्यटकों को काफी पसंद आते रहे हैं। आप भी अपनी छुट्टियों की प्लानिंग में इन स्थानों को शामिल कर सकते हैं।

where to go this new years, best places to visit in december
गुलमर्ग में घूमने वाली जगहें - फोटो : Twitter

गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर)

गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में स्थित एक प्रसिद्ध हिल रिसॉर्ट है जो भारत में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। गुलमर्ग की असाधारण सुंदरता, विशेष रूप बर्फ के कालीन में ढकी होने पर यह बेहद खूबसूरत नजर आती है। यहां पर, प्रसिद्ध गोंडोला केबल राइड का आनंद ले सकते हैं। दिसंबर के महीने में इस स्थान की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, यही कारण है कि यह देश ही नहीं विदेशों के पर्यटक भी यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

where to go this new years, best places to visit in december
ऊटी के नजारे - फोटो : Twitter

ऊटी (तमिलनाडु)

नए साल के स्वागत के लिए ऊटी की यात्रा करना भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। मन को शांति प्रदान करने वाली इस जगह पर आप अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। शांति के साथ-साथ जीवंत माहौल के लिए ऊटी जैसी कोई दूसरी जगह नहीं है। यहां के पारंपरिक खान-पान आपको काफी पसंद आएंगे। ऊटी, प्राकृतिक रूप से अद्भुत सौंदर्य का गढ़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
where to go this new years, best places to visit in december
सोनमर्ग में घूमने वाले जगह - फोटो : istock

सोनमर्ग (जम्मू-कश्मीर)

बर्फबारी देखने के शौकीन रहे हैं तो जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग भी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। सोनमर्ग, जिसका शाब्दिक अर्थ है 'सोने का मैदान', बर्फ से ढके पहाड़ों, ग्लेशियरों, झीलों और वनस्पतियों से घिरा यह स्थान आपको निश्चित ही काफी पसंद आने वाला है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित यह स्थान आपके नए साल के आनंद को काफी बढ़ाने वाली हो सकती है। 

विज्ञापन
where to go this new years, best places to visit in december
उदयपुर की खूबसूरती - फोटो : Twitter

उदयपुर (राजस्थान)

राजशाही शानो-शौकत वाला स्थान उदयपुर में आपको राजस्थान की विशेषता साफ नजर आएगी। शानदार महलों के साथ बेहद शांति वाले इस स्थान में आप छुट्टियों का जी भर के आनंद उठा सकते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए शाही जीवनशैली और ग्रामीण परिवेश के अद्भुत संगम वाले इस बेहद खास स्थान को अपनी ट्रिप लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed