फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshadweep Tourism: भारत में मिलेगा विदेशी नजारों जैसा आनंद, घूम आएं लक्षद्वीप के ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

Sat, 13 Jan 2024 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Best Tourist Places in Lakshadweep Tourism For Couples Romantic Honeymoon in Lakshadweep
लक्षद्वीप में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

Tourist Places in Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 जनवरी को लक्षद्वीप यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने लक्षद्वीप की अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसके कारण भारतीयों में लक्षद्वीप घूमने को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी पर मालदीव के मंत्री ने विवादित बयान देकर भारतीयों को नाराज कर दिया है। सबसे अधिक भारतीय ही मालदीव यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में अब भारत के कई सेलेब्स और प्रतिष्ठित लोग भी लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा देने और बायकाट मालदीव का समर्थन कर रहे है। 





लक्षद्वीप किसी भी तरह से किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। यहां शांति है, तो प्राकृतिक सुंदरता भी है। समुद्र की सुंदर नजारा है तो एडवेंचर पसंद लोगों के लिए कई एक्टिविटी भी हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप जाना चाहते हैं, या उस जगह पर तस्वीर क्लिक कराना चाहते हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीर क्लिक कराई है तो लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए।

Best Tourist Places in Lakshadweep Tourism For Couples Romantic Honeymoon in Lakshadweep
अगत्ती एयरपोर्ट, लक्ष्यद्वीप - फोटो : एयरइंडिया

अगत्ती द्वीप

लक्षद्वीप में रोमांच से भरी जगहें हैं, जिसमें से एक अगत्ती द्वीप है। इस छोटे से द्वीप पर साफ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और कई रोमांचक स्थान है। अगत्ती द्वीप पर स्नाॅर्कलिंग एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए जा सकते हैं।

Best Tourist Places in Lakshadweep Tourism For Couples Romantic Honeymoon in Lakshadweep
लक्षद्वीप - फोटो : Social media

मिनिकाॅय द्वीप

मिनिकाॅय द्वीप एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो कि लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में शामिल है। स्थानीय भाषा में इस द्वीप को मलिकू के नाम से जाना जाता है। यहां मूंगे की चट्टानें, सफेद रेत और अरब सागर का आकर्षित पानी देखने को मिलता है। यह द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Tourist Places in Lakshadweep Tourism For Couples Romantic Honeymoon in Lakshadweep
लक्षद्वीप - फोटो : Social media

बांगरम द्वीप

हिंद महासागर के साथ नीले पानी में मौजूद बांगरम द्वीप बेहद अद्भुत पर्यटन स्थल है। प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटों के लिए यह द्वीप जाना जाता है। यहां वाटर स्पोर्ट्स, डाॅल्फिन और सूर्योदय व सूर्योस्त देखने का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Best Tourist Places in Lakshadweep Tourism For Couples Romantic Honeymoon in Lakshadweep
लक्षद्वीप - फोटो : Social media

कावारत्ती द्वीप

कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है। यह द्वीप आकर्षित समुद्री द्वीपों, सफेद रेत और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। 12 एटोल, पांच जलमग्न बैंक और तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है। नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स के लिए यह द्वीप बेहद आकर्षित करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed