फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshadweep Trip: कैसे पहुंचे लक्षद्वीप? जानिए जहाज टिकट से लेकर होटल के किराए तक का खर्च

Wed, 10 Jan 2024 12:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Jan 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
How To Reach Lakshadweep Budget Tour Packages Cost Air Ticket Hotel Booking Price in Hindi
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram

Lakshadweep Trip: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर लक्षद्वीप गए थे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लक्षद्वीप चर्चित पर्यटन स्थल बन गया है। भारतीय ही नहीं विदेशी पर्यटक भी लक्षद्वीप घूमने में रूचि दिखा रहे हैं। कई भारतीय सेलेब्स ने भी लक्षद्वीप जाने के लिए फैंस को प्रोत्साहित किया और खुद भी लक्षद्वीप घूमने की योजना बना रहे हैं।



खूबसूरती के लिहाज से लक्षद्वीप मालदीव को टक्कर दे रहा है। यहां के सुंदर समुद्री तट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं वाॅटर स्पोर्ट्स और अन्य रोमांचक एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि आम व्यक्ति जो पीएम मोदी की तस्वीर देखकर लक्षद्वीप की सुंदरता को करीब से देखना चाहता है, वह जरूर जानना चाहेगा कि लक्षद्वीप कैसे जाएं, यहां कितने दिन की छुट्टी मनाई जा सकती है और लक्षद्वीप में ठहरने का खर्च कितना आएगा। आइए जानते हैं लक्षद्वीप यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

How To Reach Lakshadweep Budget Tour Packages Cost Air Ticket Hotel Booking Price in Hindi
लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप

लक्षद्वीप जाने के दो तरीके हैं। पहला हवाई मार्ग और दूसरा जल मार्ग।



लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट

हवाई मार्ग के जरिए लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो सबसे करीब एयरपोर्ट कोच्चि का अगत्ती एयरपोर्ट है। यह लक्षद्वीप जाने का एकमात्र एयरपोर्ट है। देश के किसी भी कोने से आप अगत्ती के लिए फ्लाइट बुक कर लें। एयरपोर्ट से नाव या हेलीकॉप्टर के जरिए अन्य द्वीपों की सैर कर सकते हैं।

How To Reach Lakshadweep Budget Tour Packages Cost Air Ticket Hotel Booking Price in Hindi
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram

लक्षद्वीप की जहाज से यात्रा

कोच्चि से लक्षद्वीप तक एमवी करावती, अरेबियन सी, लक्षद्वीप सी, लगून कोरल्स, अमिंद्रिवी और एमवी मिनिकॉय जहाज चलते हैं। यह 14-18 घंटे में लक्षद्वीप पहुंचा देते हैं।

इसके अलावा आप लक्षद्वीप फेयरी से भी जा सकते हैं। बेंगलुरु से एर्नाकुलम तक बस से पहुंचें। यहां से टैक्सी लेकर विलिंगटन आईलैंड जाएं और फिर फेयरी से लक्षद्वीप की राजधानी करावत्ती का सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Reach Lakshadweep Budget Tour Packages Cost Air Ticket Hotel Booking Price in Hindi
लक्षद्वीप - फोटो : Social media

लक्षद्वीप का फ्लाइट टिकट

कई एयरलाइन कंपनियां लक्षद्वीप के लिए सीधी फ्लाइट सुविधा दे रही हैं। दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट का किराया मात्र 10 हजार रुपए (एक तरफ) से शुरू होता है। कोच्चि से अगत्ती के लिए 90 मिनट की उड़ान है, जिसका किराया 5500 से 6500 रुपये है। बेंगलुरु से कोच्चि होते हुए फ्लाइट है, जिसका एक तरफ का किराया लगभग साढ़े सात हजार रुपये है।

लक्षद्वीप के लिए शिप का किराया लगभग 4 से 8 हजार रुपये है। अगर आप जहाज से पांच दिन का लक्षद्वीप टूर पैकेज बुक करते हैं तो मुंबई से लक्षद्वीप वाया कोच्चि ट्रिप का किराया 39 हजार से 1.13 लाख रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

विज्ञापन
How To Reach Lakshadweep Budget Tour Packages Cost Air Ticket Hotel Booking Price in Hindi
Beach - फोटो : pexel
लक्षद्वीप में होटलों का किराया

लक्षद्वीप में ठहरने के लिए पहले से होटल में बुकिंग कराकर ही जाएं। पूरे लक्षद्वीप में सिर्फ 184 बेड की कैपेसिटी है, इसलिए होटलों में कमरे मिलने में असुविधा हो सकती है। लक्षद्वीप की सैर के लिए जाना चाहते हैं तो सफर का खर्च प्रति व्यक्ति 30 से 35 हजार रुपये तक आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed