मॉरीशस एक द्वीपीय देश है, जो अफ्रीकी महाद्वीप के तट के दक्षिणपूर्व में लगभग 900 किलोमीटर की दूरी पर हिंद महासागर के तट पर और मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है। खूबसूरती के मामले में तो इस देश का कोई सानी नहीं है। पर्यटकों के लिए यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अपनी सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण के कारण ही मॉरीशस हनीमून मनाने वालों के लिए सबसे आकर्षक देश बना हुआ है। हरे-भरे जंगल और एतिहासिक स्थान, यात्रा को और भी रोचक बना देते हैं। यहां के झील-झरने तो पर्यटकों को खूब अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मॉरीशस की मुख्य भाषा वैसे तो अंग्रेजी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके साथ ही इस देश में बहुत से लोग हिंदी बोलना भी जानते हैं। इसलिए भारतीय लोगों को तो वहां घूमने-फिरने में कोई दिक्कत ही नहीं होगी। आइए जानते हैं मॉरीशस में घूमने वाली कुछ जगहों के बारे में...
{"_id":"6136f7d78ebc3ec36e6e220d","slug":"best-and-beautiful-tourist-places-to-visit-in-mauritius","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झील-झरनों से भरा बेहद ही खूबसूरत देश है मॉरीशस, एक बार तो जरूर जाना चाहिए घूमने","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
झील-झरनों से भरा बेहद ही खूबसूरत देश है मॉरीशस, एक बार तो जरूर जाना चाहिए घूमने
Tue, 07 Sep 2021 11:15 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
मॉरीशस का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉरीशस का खूबसूरत बीच
- फोटो : iStock
बेल्ले मेयर प्लेज बीच
- यह मॉरीशस में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। हरे-भरे जंगलों वाले पहाड़ और ताड़ के पेड़ों से सुशोभित यह बीच पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यहां समय बिताना मन को बड़ा ही सुकून देता है। आप भी कभी मॉरीशस जाएं तो इस बीच पर जाना न भूलें।
चामरेल का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा
- फोटो : iStock
चामरेल
- यह मॉरीशस के सबसे आकर्षण स्थलों में से एक है, जिसे सात रंगों की धरती के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल, इस जगह पर सात रंगों की रेत है, जो बेहद ही खूबसूरत दिखाई देती है। चामरेल में आकर और यहां का नजारा देख कर ऐसा लगता है, जैसे आप किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क का एक खूबसूरत झरना
- फोटो : iStock
ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क
- चारों ओर से पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ यह यह शानदार वन्य जीव अभ्यारण है। पर्यटन की दृष्टि से यह बेहद ही खूबसूरत जगह है। 90 के दशक में इस पार्क को सिर्फ जंगली जानवरों के शिकार के लिए जाना जाता था, लेकिन बाद में इसे नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रांड बेसिन का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
ग्रांड बेसिन
- समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों के बीच स्थित यह एक सुंदर झील है, जिसे मॉरीशस का प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थान भी माना जाता है। यहां स्थित मंदिर में भगवान शिव की 108 फीट ऊंची मूर्ति है। महाशिवरात्रि पर यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां और भी कई देवी-देवताओं की मूर्तियां और मंदिर हैं।