5 सितंबर को शिक्षक दिवस है। आप के भी दिमाग में भी ये हलचल होगी कि अपने पसंदीदा टीचर को ऐसा कौन सा उपहार दिया जाए जिसे देखकर वो खुश हो जाएं और साथ ही उसका बजट भी कम हो। तो आइए जानते हैं इन उपहारों के बारे में जिनकी कीमत 300 रुपये से भी कम है।
Teachers Day 2019: इस शिक्षक दिवस टीचर को दे ये खूबसूरत उपहार, कीमत है बहुत ही कम
यह वुडन स्पेक्टेकल होल्डर और डेस्क ऑर्गेनाईजर उन लोगों के लिए शानदार उपहार है, जो अपना चश्मा पढ़ने के बाद यहां-वहां रखकर भूल जाते हैं। इसकी वास्तविक कीमत ज्यादा है लेकिन ऑनलाइन यह बहुत कम दाम में मिल जाएगा।
लक्सैंट्रा सेरेमिक नाईट लैंप
रंगबिरंगे और आकर्षक रंग में रंगे ये नाईट लैंप आंखों को बेहद सुकून देते हैं। इसका डिजाइन बेहद खूबसूरत है। यह प्लग-इन लैंप रखने के लिए कम जगह घेरते हैं। आपके टीचर के लिए यह एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। ये बाजार में महज दो सौ से तीन सौ रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
इस सेट में वुडन चेयर में 6 कोस्टर व्यवस्थित करके रखे हुए होते हैं। यह घर या ऑफिस के लिए बेहतरीन उपहार साबित हो सकता है। इस शिक्षक दिवस अपने टीचर को यह खूबसूरत कोस्टर उपहार में दें ताकि जब भी वो इसका इस्तेमाल करें उन्हें हमेशा आपकी याद आती रहे।
अपने टीचर को आप उनके पसंदीदा लेखक की कोई किताब भी उपहार में दे सकती हैं। ये किताबें बाजार में या फिर ऑनलाइन आसानी से कम दाम में मिल जाएंगी।