फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day 2019: भारत के वो पांच राजनीतिक गुरु, जिनके शिष्यों ने बदल दी राजनीति की तस्वीर

Thu, 05 Sep 2019 07:34 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 05 Sep 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2019: 5 Best Teacher in Politics Whose Student become Popular Politician in India
5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन् के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। लेकिन आज हम शिक्षा क्षेत्र के नहीं बल्कि राजनीति की दुनिया के कुछ ऐसे शिक्षकों से रूबरू कराने जा रहें हैं जिनके शिष्यों ने राजनीति के दुनिया में बहुत नाम कमाया। तो जानिए उन दिग्गज नेताओं के बारे में...

 

Teachers Day 2019: 5 Best Teacher in Politics Whose Student become Popular Politician in India
जय प्रकाश नारायण

जय प्रकाश नारायण, जिन्हें लोग आमतौर पर जेपी के नाम से जानते हैं। जेपी की पहचान भारतीय राजनीति में एक ऐसे बुजुर्ग नेता के रूप में है जिन्होंने भारतीय राजनीति की में अहम योगदान दिया। जेपी के संपूर्ण क्रांति के आंदोलन से नेताओं की ऐसी फौज निकली जो आज भी काफी हद तक देश की राजनीति को प्रभावित करती है। जेपी के आंदोलन से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी और मुलायम सिंह जैसे दिग्गज नेता निकले।

Teachers Day 2019: 5 Best Teacher in Politics Whose Student become Popular Politician in India
राम मनोहर लोहिया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया ने भारत की राजनीति को गैर कांग्रेसवाद की नई सोच दी। लोहिया ने खुद राजनीति में कभी किसी बड़े पद की चाह नहीं की लेकिन उनके सिखाए शिष्यों ने जरूर राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह उनके बड़े शिष्य माने जाते हैं। इसके अलावा भी राजनीति में लोहिया के कई और शिष्य आज स्थापित मुकाम पा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers Day 2019: 5 Best Teacher in Politics Whose Student become Popular Politician in India
एमजी रामचंद्रन

एमजी रामचंद्रन यानि मरूथुर गोपालन रामचंद्रन दक्षिण भारत की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं। एक बार फिल्मों को छोड़कर रामचंद्रन राजनीति में आए तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने खुद की पार्टी AIADMK की स्थापना की। इसके बाद वह अपनी शिष्या और प्रसिद्ध अभिनेत्री रह चुकी जे जयललिता को राजनीति में लेकर आए। बाद में रामचंद्रन के नक्शेकदम पर चलकर ही जयललिता ने दशकों तक तमिलनाडु की राजनीति पर राज किया।

विज्ञापन
Teachers Day 2019: 5 Best Teacher in Politics Whose Student become Popular Politician in India
चंद्रास्वामी

चंद्रास्वामी का वैसे तो राजनीति से कभी सीधा वास्ता नहीं रहा लेकिन अपने शिष्य के चलते एक दौर में वह देश की राजनीति में सबसे जाना पहचाना नाम बन गए थे। ये शिष्य थे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव। चंद्रास्वामी को नरसिम्हा राव का राजनीतिक गुरु कहा जाता है। माना जाता है एक दौर में नरसिम्हा राव बिना चंद्रास्वामी से पूछे कोई फैसला नहीं लिया करते थे। नरसिम्हा राव के अलावा कई और बड़े नेता भी चंद्रास्वामी के शिष्य रहे चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed