Republic Day 2023 Dr Bhimrao Ambedkar Inspiring Quotes: 26 जनवरी को 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान देश के हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और एक नागरिक के तौर पर उनके कर्तव्यों को सुनिश्चित करता है। भले ही संविधान सभा में कई सदस्य शामिल थे लेकिन भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर मशहूर हैं। बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की संविधान निर्माण में भूमिका अतुल्य रही। भारतीय संविधान सभा में कुल 379 सदस्य थे, जिसमें 15 महिलाएं थीं। संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। आंबेडकर ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के विषय में संबंधित अनुच्छेदों पर बहस के दौरान अपना नजरिया सबके सामने रखा। गणतंत्र दिवस के मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायक विचार पढ़ें।
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर पढ़ें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायक विचार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:32 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस के मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायक विचार पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन