फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remove Stains From Wooden Table: लकड़ी की मेज से दाग हटाने के तरीके

Fri, 28 Oct 2022 04:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
remove stains from wooden table and furniture with these trick
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock

लकड़ी के फर्नीचर लगभग हर घर में होते हैं। लेकिन अगर ये फर्नीचर गंदे और दाग-धब्बों से भरे हों तो बहुत खराब लगता है। खासतौर पर डाइनिंग टेबल। अक्सर खाने की मेज लकड़ी की होती है। जिस पर सब्जी या फिर खाने की चीजों के दाग लग जाते हैं। जो आसानी से नहीं छुटते। अगर आपके घर में भी ऐसे ही फर्नीचर हैं जिन पर दाग लगे हैं। तो इन्हें साफ करने के लिए ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे साफ घऱ में रखे लकड़ी के फर्नीचर।

remove stains from wooden table and furniture with these trick
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock
करें लिक्विड सोप और विनेगर का इस्तेमाल

अगर खाने का दाग लकड़ी के फर्नीचर पर लग गया है। या फिर खाना गिर गया है तो इसे लिक्विड सोप से साफ करें। एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। इस पानी में डिशवॉश लिक्विड और विनेगर मिलाएं। इस घोल में कपड़ा डुबोकर मेज या फर्नीचर पर लगे दाग को साफ करें। घोल में डुबोकर कपड़े की मदद से इसे तब तक साफ करें जब तक कि दाग साफ नहीं हो जाता।

remove stains from wooden table and furniture with these trick
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock
करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल

लकड़ी के फर्नीचर पर अगर दाग लगा है तो इसे छुड़ाने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। धब्बों को छुड़ाने के लिए किसी कपड़े में टूथपेस्ट को लें। फिर इसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। फिर सूखने दें और फिर कपड़े से पोंछ दें। अगर दाग ज्यादा पुराना है तो आप टूथपेस्ट के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर भी साफ कर सकती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
remove stains from wooden table and furniture with these trick
लकड़ी के फर्नीचरों की देखभाल - फोटो : istock
पेट्रोलियम जेली से करें साफ

लकड़ी की मेच पर अगर दाग लग गया है तो इसे आप पेट्रोलियम जेली की मदद से भी साफ कर सकती हैं। बस पेट्रोलियम जेली को दाग वाली जगह पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह इसे कपड़े से साफ कर दें। इससे मेज पर लगा दाग साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
remove stains from wooden table and furniture with these trick
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock

मेज पर अगर दाग लग गया है तो इसे मेयोनीज की मदद से साफ करें। मेयोनीज जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है। बस मेज पर मेयोनीज लगाकर छोड़ दें। फिर थोड़ी देर बाद कपड़े की मदद से इसे साफ कर दें। मेयोनीज लकड़ी की मेज पर लगे दाग को साफ करने में मदद करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed