फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women Day 2022: महिलाएं नहीं करती हैं पुरुषों की इन चार हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त

Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
International Women Day 2022 Women Can Not Tolerate These Things In Men
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 - फोटो : istock

International Women Day 2022 : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, समाज में उन्हें एक समान सम्मान और हक दिलाने के लिए मनाया जाता है। भारत पुरुष प्रधान देश है। एक दौर था जब यहां महिलाओं की इच्छा, उनकी पसंद और उनके सपने और लक्ष्य घूंघट के पीछे छुपे चेहरे की तरह ही छुपे रहते थे लेकिन अब महिलाएं समाज में समान स्थिति में हैं। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए खुद मार्ग तय करती हैं, परिश्रम करती हैं। कई मौकों पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करती हैं। महिलाओं की यह स्थिति केवल कार्य के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि रिश्ते और परिवार में भी बन रही है। महिलाएं अपने पार्टनर से प्यार करती हैं, उनका ख्याल रखती हैं लेकिन कई मौकों पर अपने पार्टनर की गलतियों और उनकी बुरी आदतों को नापसंद होने पर जाहिर भी करती हैं। कई बार वह पार्टनर की कुछ आदतों से नाराज होकर गुस्सा भी जाहिर करती हैं। ऐसे में हर पुरुष को पता होना चाहिए कि महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बात बिल्कुल पसंद नहीं होती।

International Women Day 2022 Women Can Not Tolerate These Things In Men
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 - फोटो : istock

काम करने की मशीन समझना

अक्सर शादी के बाद पत्नी पर घर के हर काम की जिम्मेदारी आ जाती है। पति भी पत्नी को काम करने की मशीन समझ लेते हैं। महिला गृहणी हो या नौकरीपेशा हो लेकिन घर के पूरे काम की जिम्मेदारी उसकी ही होती है। ऑफिस से वापस आकर महिलाएं घर के काम भी करती हैं, वहीं अगर महिलाएं घर पर रहती हैं तो पति को लगता है कि घर पर पत्नी आराम ही करती है, क्योंकि घर के काम उन्हें काम महसूस नहीं होते। किसी भी महिला को पुरुष की यह बात अच्छी नहीं लगती।

International Women Day 2022 Women Can Not Tolerate These Things In Men
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 - फोटो : istock

घर-परिवार की जिम्मेदारी डालना

भारत में महिलाओं पर ही घर गृहस्थी की सारी जिम्मेदारी होती है। पुरुषों का मानना होता है कि घर के हर काम और बच्चों व बड़ों की देखभाल करना महिलाओं का कर्तव्य है। लेकिन महिलाओं का पुरुषों की यह सोच पसंद नहीं होती। गृहस्थ जीवन में दोनों है, ऐसे में पत्नी और पति दोनों के ऊपर घर की जिम्मेदारी समान होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women Day 2022 Women Can Not Tolerate These Things In Men
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 - फोटो : iStock

देर से घर लौटना

पत्नी पूरा दिन घर के काम में व्यस्त रहती हैं, वहीं जब शाम होती है तो पति के काम से आने का इंतजार करती है, ताकि उनके साथ कुछ पल बिता सकें। लेकिन जब पुरुष देर से घर वापस लौटते हैं तो महिलाओं का इंतजार और समय बिताने की ख्वाहिश अधूरी ही रह जाती है। कई बार पत्नी अपने पति के साथ डिनर करने के लिए भूखी भी रहती हैं लेकिन पति देर से आते हैं और उनकी फिक्र भी नहीं करते। पुरुषों की इन हरकतों को महिलाएं बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते।

विज्ञापन
International Women Day 2022 Women Can Not Tolerate These Things In Men
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 - फोटो : istock

लापरवाही

अक्सर घर पर पुरुष लापरवाह रहते हैं। उन्हें लगता है कि वह कोई काम न करें तो भी उनकी पत्नी उनके लिए वह काम कर देंगी। जैसे सब्जी या घर का सामान लाना भूल जाना, गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ देना, पत्नी के बाद उठने पर भी बिस्तर को दुरुस्त न करना और साफ सफाई न रखना आदि लापरवाहियां पुरुष करते रहते हैं। लेकिन महिलाओं को पुरुषों की यह आदत नापसंद होती है। वह इसे लेकर उन्हें बार बार टोकतीं भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed