International Women Day 2022 : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, समाज में उन्हें एक समान सम्मान और हक दिलाने के लिए मनाया जाता है। भारत पुरुष प्रधान देश है। एक दौर था जब यहां महिलाओं की इच्छा, उनकी पसंद और उनके सपने और लक्ष्य घूंघट के पीछे छुपे चेहरे की तरह ही छुपे रहते थे लेकिन अब महिलाएं समाज में समान स्थिति में हैं। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए खुद मार्ग तय करती हैं, परिश्रम करती हैं। कई मौकों पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करती हैं। महिलाओं की यह स्थिति केवल कार्य के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि रिश्ते और परिवार में भी बन रही है। महिलाएं अपने पार्टनर से प्यार करती हैं, उनका ख्याल रखती हैं लेकिन कई मौकों पर अपने पार्टनर की गलतियों और उनकी बुरी आदतों को नापसंद होने पर जाहिर भी करती हैं। कई बार वह पार्टनर की कुछ आदतों से नाराज होकर गुस्सा भी जाहिर करती हैं। ऐसे में हर पुरुष को पता होना चाहिए कि महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बात बिल्कुल पसंद नहीं होती।
International Women Day 2022: महिलाएं नहीं करती हैं पुरुषों की इन चार हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम करने की मशीन समझना
अक्सर शादी के बाद पत्नी पर घर के हर काम की जिम्मेदारी आ जाती है। पति भी पत्नी को काम करने की मशीन समझ लेते हैं। महिला गृहणी हो या नौकरीपेशा हो लेकिन घर के पूरे काम की जिम्मेदारी उसकी ही होती है। ऑफिस से वापस आकर महिलाएं घर के काम भी करती हैं, वहीं अगर महिलाएं घर पर रहती हैं तो पति को लगता है कि घर पर पत्नी आराम ही करती है, क्योंकि घर के काम उन्हें काम महसूस नहीं होते। किसी भी महिला को पुरुष की यह बात अच्छी नहीं लगती।
घर-परिवार की जिम्मेदारी डालना
भारत में महिलाओं पर ही घर गृहस्थी की सारी जिम्मेदारी होती है। पुरुषों का मानना होता है कि घर के हर काम और बच्चों व बड़ों की देखभाल करना महिलाओं का कर्तव्य है। लेकिन महिलाओं का पुरुषों की यह सोच पसंद नहीं होती। गृहस्थ जीवन में दोनों है, ऐसे में पत्नी और पति दोनों के ऊपर घर की जिम्मेदारी समान होनी चाहिए।
देर से घर लौटना
पत्नी पूरा दिन घर के काम में व्यस्त रहती हैं, वहीं जब शाम होती है तो पति के काम से आने का इंतजार करती है, ताकि उनके साथ कुछ पल बिता सकें। लेकिन जब पुरुष देर से घर वापस लौटते हैं तो महिलाओं का इंतजार और समय बिताने की ख्वाहिश अधूरी ही रह जाती है। कई बार पत्नी अपने पति के साथ डिनर करने के लिए भूखी भी रहती हैं लेकिन पति देर से आते हैं और उनकी फिक्र भी नहीं करते। पुरुषों की इन हरकतों को महिलाएं बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते।
लापरवाही
अक्सर घर पर पुरुष लापरवाह रहते हैं। उन्हें लगता है कि वह कोई काम न करें तो भी उनकी पत्नी उनके लिए वह काम कर देंगी। जैसे सब्जी या घर का सामान लाना भूल जाना, गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ देना, पत्नी के बाद उठने पर भी बिस्तर को दुरुस्त न करना और साफ सफाई न रखना आदि लापरवाहियां पुरुष करते रहते हैं। लेकिन महिलाओं को पुरुषों की यह आदत नापसंद होती है। वह इसे लेकर उन्हें बार बार टोकतीं भी हैं।