{"_id":"6b0caafe89dec8949e079a95","slug":"loan-guarantor-risks-financial-responsibility-credit-score-loan-repayment-impact-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझ-बूझ: लोन गारंटर बनने की सोच रहे हैं? हां कहने से पहले जान लें इसके कानूनी और वित्तीय जोखिम","category":{"title":"Bonus","title_hn":"बोनस","slug":"bonus"}}
समझ-बूझ: लोन गारंटर बनने की सोच रहे हैं? हां कहने से पहले जान लें इसके कानूनी और वित्तीय जोखिम
Mon, 30 Nov 2026 04:15 AM IST
अमन मौर्या
बोनस डेस्क
बोनस डेस्क
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 30 Nov 2026 04:15 AM IST
सार
किसी के लोन का गारंटर बनने से पहले इसके जोखिम समझना जरूरी है। अगर कर्ज लेने वाला व्यक्ति ईएमआई चुकाने में विफल रहता है, तो गारंटर पर भी भुगतान की जिम्मेदारी आ सकती है। इसके अलावा क्रेडिट स्कोर, भविष्य में लोन लेने की क्षमता और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
लोन गारंटर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
क्या आप किसी दोस्त, रिश्तेदार या सहकर्मी के लोन के लिए गारंटर बनने की सोच रहे हैं? हां कहने से पहले इसके कानूनी और वित्तीय जोखिमों को समझना बेहद जरूरी है। गारंटर होना महज एक औपचारिक सिफारिश नहीं है। यदि कर्जदार लोन चुकाने में विफल रहता है, तो गारंटी की शर्तों के अनुसार बकाया राशि चुकाने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है।
बकाया राशि के साथ ब्याज और शुल्क भी चुकाने पड़ सकते हैं
निजी रिश्तों के दबाव में न आएं
विज्ञापन
बकाया राशि के साथ ब्याज और शुल्क भी चुकाने पड़ सकते हैं
- भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872 की धारा 128 के तहत गारंटर की देनदारी मुख्य कर्जदार के बराबर होती है। कर्जदार के डिफॉल्ट करने पर बैंक सीधे आपसे भुगतान मांग सकता है।
- आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक बैंक कर्जदार के खिलाफ कार्रवाई पूरी किए बिना भी गारंटर से वसूली शुरू कर सकता है।
- आपकी जिम्मेदारी सिर्फ मूलधन तक सीमित नहीं रहती। गारंटी समझौते के अनुसार बकाया राशि के साथ लागू ब्याज और अन्य शुल्क भी आपको चुकाने पड़ सकते हैं।
- यदि कर्जदार भुगतान नहीं करता और बकाया चुकाया नहीं जाता, तो इससे गारंटर की क्रेडिट साख और सिबिल स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी रिश्तों के दबाव में न आएं
- हस्ताक्षर करने से पहले जांचें कि आपकी देनदारी की अधिकतम सीमा क्या है और गारंटी केवल मौजूदा लोन के लिए है या भविष्य के लेन-देन को भी कवर करती है।
- केवल निजी रिश्तों के दबाव में गारंटर न बनें। हस्ताक्षर करने से पहले खुद से पूछें कि यदि कर्जदार कल से किस्त देना बंद कर दे, तो क्या आप यह कर्ज खुद चुकाने की स्थिति में हैं?
