फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: फोन पर रो रहे करीबी को मिनटों में कराना है चुप तो काम आएंगी ये बातें

Mon, 07 Mar 2022 04:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Mar 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Tips to Handle Someone Crying Over the Phone to Make Them Feel Better
काॅल पर रो रहे दोस्त को संभालने का तरीका - फोटो : Istock

अक्सर जब आपका कोई अपना या दोस्त आपके सामने रोता है या अपने गम को जाहिर करता है तो आप उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। साथ होने पर आपके कंधे का सहारा करीबी के भारी मन को हल्का कर देता है। आप उसे गले लगा सकते हैं। हाथ पकड़ कर उसका मनोबल बढ़ा सकते हैं। उनकी आंखों में देख ये विश्वास दिला सकते हैं कि आप उनके साथ है। लेकिन अगर वह साथी फोन पर रोता है तो उसे चुप कराना मुश्किल हो जाता है। पास न होने के कारण आप उन्हें गले लगाकर उनके दुख को बांट नहीं पाते। लोग समझ नहीं पाते कि फोन पर रो रहे व्यक्ति को संभालने के लिए उन से क्या कहें या दूर होते उन्हें भी उन्हें कैसे चुप कराया जाए। कई बार समझ नहीं आता कि कॉल पर क्या करना चाहिए। अगर आपको भी कॉल पर रोते हुए व्यक्ति को मनाने में ऐसी परेशानी का कभी सामना करना पड़ा हो तो उनकी मदद के लिए आप अगली बार के लिए तैयार रहें। फोन पर रो रहे दोस्त या करीबियों को मिनटों में चुप कराने के लिए इन तरीकों को अपना सकते हैं।

Tips to Handle Someone Crying Over the Phone to Make Them Feel Better
काॅल पर रो रहे दोस्त को संभालने का तरीका - फोटो : istock

उनकी बातों पर ध्यान दें
 
अगर आपका कोई दोस्त या अपना फोन करके आपके सामने रोता है तो उसकी बातों को अटेंशन दें। उन्हें यकीन दिलाएं कि आप उनकी बातों को सुनेंगे, समझेंगे और उनका साथ देंगे। बातों बातों में आप उन्हें महसूस कराएं कि वह कितने खास हैं। उनको दिलासा देने के लिए कुछ ऐसी बात कहें जो उनके दिल को छू जाए।

Tips to Handle Someone Crying Over the Phone to Make Them Feel Better
काॅल पर रो रहे दोस्त को संभालने का तरीका - फोटो : istock

मन हल्का करने दें

जब कोई व्यक्ति आपके सामने रोता है, तो वह आपको अपना बहुत खास या भरोसे का मानता है। इस भरोसे को बनाएं रखें। उन्हें अपने दिल की बात कहने दें। उनकी बातों को धैर्य से सुने। जब उनका मन हल्का हो जाएगा तो वह खुद ही शांत हो जाएंगे। उन्हें यह महसूस न कराएं कि आप बिजी हैं या उनसे जल्दबाजी करने को न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to Handle Someone Crying Over the Phone to Make Them Feel Better
काॅल पर रो रहे दोस्त को संभालने का तरीका - फोटो : istock

प्रोत्साहित करें

हो सकता है कि जब आपको दोस्त आपको फोन करके रो रहा हो, तो वह यह न बता पा रहा हो कि वह क्यों रो रहा है। आप उनपर दबाव न बनाएं। उन्हें बस प्रोत्साहित करें कि वह आपको अपने दिल का गम या परेशानी बता सके।

विज्ञापन
Tips to Handle Someone Crying Over the Phone to Make Them Feel Better
काॅल पर रो रहे दोस्त को संभालने का तरीका - फोटो : Istock

मैसेज करें

काॅल के दौरान रोने के बाद हो सकता है कि वह फोन रख दें लेकिन आपका काम यहीं खत्म नहीं होता। अगर आप अपने करीबी को संभालना चाहते हैं तो फोन के बाद उन्हें मैसेज करके समझा सकते हैं। आप उनके साथ है यह अपने मैसेज में महसूस करा सकते हैं। बार बार मैसेज करके उन्हें इरिटेट न करें लेकिन समय समय पर उनके हाल चाल लें। उन्हें खाने के लिए कह सकते हैं। आपके मैसेज दोस्त को महसूस कराएंगे कि आपको उनकी फ्रिक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed