Happy Hug Day 2025 Wishes वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन को हग डे के रूप में मनाया जाता है। हग डे 12 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, परिवार या प्रियजनों के गले लगते हैं। गले लगने से दिल भी मिलते हैं और एक दूसरे के करीब महसूस करते है। हग डे मनाने का उद्देश्य प्यार का इजहार करना और एक दूसरे को गले लगाकर अपने रिश्ते को मजबूत करना होता है। गले लगने से तनाव कम होता है और खुशी बढ़ती है। ये रिश्ते को मजबूत बनाने का एक प्रभावी तरीका है। गले लगने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मन को ताजगी मिलती है।
Happy Hug Day 2025: लग जा गले..., हग डे पर इन सुंदर संदेशों के जरिए अपनों को दें झादू की झप्पी
Happy Hug Day 2025 Wishes वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन को हग डे के रूप में मनाया जाता है। गले लगने से दिल मिलते हैं और एक-दूसरे की करीबी को महसूस किया जा सकता है। यहां हग डे के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं , जिसे भेजकर अपने करीबियों से आप हग करने की ख्वाहिश कर सकते हैं।
बांहों में भर लो मुझे इस हग डे पर,
तेरे बिना अधूरा हूं, तुझमें ही संवर जाता हूं।
लग जा गले...
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर कैजुअल कपड़ों में भी दिखेंगी खूबसूरत, अपनाएं ये टिप्स
जब भी तुझसे मिलता हूँ, गले लगकर,
हर मुश्किल आसान लगती है, बस पलभर।
तेरी बाहों में मिलती है सुकून की चादर,
तू ही है मेरा प्यार, तू ही है मेरा रहबर।
लग जा गले...
तेरी बाहों का जादू, हर गम भुला देता है,
जो तू पास हो, दिल सुकून पा लेता है।
हग डे पर आओ, बाहों में समा जाओ,
सारे शिकवे मिटाकर, बस प्यार निभाओ।
लग जा गले...
Valentine Week 2025: क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे? सप्ताह के हर खास दिन को मनाने की है खास वजह
बाहों में तेरी दुनिया बसाना चाहता हूं,
तेरी हर खुशी में मुस्कुराना चाहता हूं।
तेरी झप्पी में जो सुकून सा मिलता है,
हर रोज वो अहसास पाना चाहता हूं।
लग जा गले...