Valentine Day 2025: प्यार का पर्व यानी वैलेंटाइन सप्ताह आने वाला है। दुनियाभर में हर साल फरवरी माह में एक पूरा सप्ताह आशिकों के नाम कर दिया जाता है। इस सप्ताह को वैलेंटाइन वीक कहते हैं, जिसका हर दिन आशिकों को एक दूसरे के करीब लाता है। वहीं प्रेमी, पति-पत्नी, दोस्त और परिवार के लोग एक-दूसरे को अपने प्यार का इज़हार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जो कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर समाप्त होता है। इस बीच रोज डे से लेकर प्रपोज और प्रॉमिस डे समेत तमाम ऐसे दिनों को सेलिब्रेट किया जाता है, जो कपल को एक दूसरे के और करीब लाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? वहीं वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन क्यों खास है? आइए जानते हैं क्यों और कैसे वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।
Valentine Week 2025: क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे? सप्ताह के हर खास दिन को मनाने की है खास वजह
वैलेंटाइन डे से पहले 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते में अलग-अलग दिनों का विशेष महत्व होता है, जो प्रेम को अलग-अलग तरीकों से व्यक्त करने का अवसर देते हैं।
वैलेंटाइन वीक 2025 के हर खास दिन का महत्व
रोज़ डे (Rose Day)
7 फरवरी को रोज डे मनाते हैं । इस दिन प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए गुलाब का आदान-प्रदान किया जाता है। जिसमें लाल गुलाब प्रेम, पीला गुलाब मित्रता, सफेद गुलाब शांति और गुलाबी गुलाब आभार दर्शाता है।
प्रपोज डे (Propose Day)
दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए खास होता है जो अपने प्रियजन को अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं। इस दिन शादी के लिए भी प्रपोज किया जाता है।
चॉकलेट डे (Chocolate Day)
प्यार में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे मनाया जाता है और अपने प्रिय को चॉकलेट दी जाती है। इसका कारण है कि चॉकलेट खुशी और स्नेह का प्रतीक मानी जाती है।
Valentine Day 2025: दुनिया की पांच सबसे रोमांटिक जगहें, जो हर कपल को आती हैं पसंद
टेडी डे (Teddy Day)
10 फरवरी को टेडी डे मनाते हैं। इस दिन टेडी बियर गिफ्ट किया जाता है, जो मासूमियत और प्यारे एहसास का प्रतीक है। खासकर लड़कियों को यह दिन बहुत पसंद आता है।