जब दो लोग एक रिश्ते में आते हैं और एक दूसरे को डेट करना शुरू करते हैं, तो वह पूरी कोशिश करते हैं कि उनका रिश्ता सफल हो। रिलेशनशिप में आते ही लोग अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को गहरा बनाए रखने के प्रयास में लगे रहते हैं। वह अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहते हैं। उनकी पसंद ना पसंद का ख्याल रखते हैं। हालांकि, अब इस मामले पर जेनरेशन Z यानी कि जेन जी काफी संभलकर चल रहे हैं और किसी भी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। ऐसे में इस जेनरेशन के लोग सिमर डेटिंग को अपना रहे हैं। यह ट्रेंड अब मेट्रो सिटीज में भी काफी लोकप्रिय हो गई है। हालांकि, अभी भी कई लोग नहीं जानते हैं कि इस डेटिंग का क्या मतलब है और इसमें क्या होता है। तो आइए जानते हैं।
Simmer Dating: क्या होती है सिमर डेटिंग? Gen Z के बीच खूब हो रही है पॉपुलर
What is Simmer Dating: इस जेनरेशन के लोग सिमर डेटिंग को अपना रहे हैं। यह ट्रेंड अब मेट्रो सिटीज में भी काफी लोकप्रिय हो गया है। हालांकि, अभी भी कई लोग नहीं जानते हैं कि इस डेटिंग का क्या मतलब है और इसमें क्या होता है। तो आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होती है सिमर डेटिंग?
आज के युवाओं में सिमर डेटिंग को लेकर काफी ज्यादा क्रेज है। उन लोगों का कहना है कि किसी के साथ तुरंत रिलेशनशिप में आ जाने से आपको शुरू में तो अच्छा फील होता है, लेकिन जब आप उनके जानने लगते हैं तो फिर यह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है। ऐसे में फिर आप इस रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। इन सिचुएशन से बाहर निकलने के लिए सिमर डेटिंग बेस्ट हैं। इसमें आप आराम से डेटिंग कर सकते हैं। सामने वाले को आराम से समझ सकते हैं और अपना समय भी ले सकते हैं। इससे रिश्तों में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
सिमर डेटिंग क्यों हो रही है ट्रेंड?
सिमर डेटिंग आज कल काफी ट्रेंड में है। आज की जनरेशन का मानना है कि यह एक-दूसरे को जानने का काफी सेफ तरीका भी है। इसमें लोग एक-दूसरे को धीरे-धीरे समय देते हैं और एक-दूसरे के बारे में ज्यादा जान पाते हैं। इससे उनका इमोशनल बॉन्ड भी काफी बेहतर बनता है।
सिमर डेटिंग के क्या है फायदे?
1. इससे हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं।
2. इससे रिश्ता टूटने के बाद भी अकेलापन नहीं होता है महसूस।
3. इसे डेटिंग से इमोशनल बॉन्ड भी काफी मजबूत बनता है।
सिमर डेटिंग का क्या है नुकसान?
1. कई बार इस प्रोसेस में बीच में ही रिश्ते टूट जाते हैं क्योंकि सब काफी धीरे होता है।
2. एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय रहने पर एक-दूसरे की कमियां भी ज्यादा दिखती हैं और फिर रिश्ता टूट जाता है।
3. कई बार एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा कोशिश करनी पड़ती है।