फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वेडिंग नाइट सेक्स नहीं था पर बहुत कुछ था'

Thu, 24 Jan 2019 04:49 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 24 Jan 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
A story of a woman who wants to fall in Love with herself all over again

एक ऐसी लड़की की कहानी जो पत्नी भी है और पति भी।सोफी टैनर अपने आप में अजूबा है, लेकिन उसने ऐसा किया।उस लड़की के शब्दों में ही पढ़िए उस विचित्र शादी का अनुभव।दो साल पहले मैंने खुद से ही शादी कर ली थी।वो शादी का दिन मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन दिन था।मैं विंटेज गाउन में थी और डबडबाई आंखों से मेरे पिता मुझे विदा कर रहे थे।मेरे दोस्त इस शादी में खुशी से नाच रहे थे। पुरुषों और महिलाओं के बीच खुद से शादी करने का अभियान दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है।



दुनिया भर में खुद से शादी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए इससे जुड़े सलाहकार और सेल्फ-वेडिंग प्लानार तेजी से उभर रहे हैं।ब्राइटन (इंग्लैंड) में जिस दिन मैंने शादी की,चमकीली धूप खिली हुई थी।यहां मैं अपने लैब्राडोर कुत्ते एला के साथ रहती हूं।ब्रिटेन में मेरी यह शादी वैध नहीं है, पर मेरे लिए यह बहुत खास समारोह था जिसमें खुद से सहानुभूति के प्रति प्रतिबद्धता दिखी।मैं 38 साल की हूं और मेरे साथ दुखद रिलेशनशिप का बाकी हिस्सा था।

A story of a woman who wants to fall in Love with herself all over again

मेरे आखिरी पार्टनर से मैं बेइंतेहा मोहब्बत करती थी और उसके प्यार में बह गई थी, लेकिन उसने जल्दी ही वो रिश्ता तोड़ दिया। इस मोहब्बत की उम्र 18 महीने रही थी।उसने मेरे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया।यह धोखा मेरे लिए सामान्य नहीं था।इससे भयानक दर्द मिला।गहरे सदमे में थी और आंसू थम नहीं रहे थे। तब मैं ख़ुद से सवाल कर रही थी।

A story of a woman who wants to fall in Love with herself all over again

ब्रेक अप के बाद

इससे पहले भी मैं धोखा खा चुकी थी और मुझे इसका अंदेशा था।मुझे तत्काल ही लगने लगा कि एक बार फिर से गलत इंसान से मोहब्बत कर बैठी हूं।मैं कभी लड़कियों की तरह उस खास दिन के लिए कोई सपना नहीं देखा था।हालांकि ब्रेकअप के बाद मैंने अपने भीतर ख़ुद को तलाशना शुरू किया।मुझे लगा कि ख़ुद में प्यार की तलाश से ज़्यादा रोमांटिक और क्या हो सकता है? किसी दूसरे अच्छे-बुरे व्यक्ति के साथ की मुझे जरूरत नहीं है और न ही मैं लगातार किसी की तलाश में रह सकती हूं।शायद मैं जिसकी तलाश में थी वो मैं ही हूं।शादी समारोह का आयोजन काफी आसान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A story of a woman who wants to fall in Love with herself all over again
- फोटो : Instagram

यह आयोजन केवल मेरी खुशी के लिए था।मैंने लंदन से विंटेज ड्रेस खरीदी थी।शादी के लिए मैंने ब्राइटन बीच को बुक किया था।मैंने कई तरह की ड्रिंक की व्यवस्था की थी।इसके साथ ही शादी के पारंपरिक रिवाजों को भी अपनाया ताकि खुद के प्रति संकल्पित दिखूं।मैंने अपनी निराशाओं से जूझने की कसम खाई।मैंने अपनी नाकामी कबूली।मैंने अच्छे और बुरे दिनों में अपना सबसे अच्छा दोस्त बनने की कसम खाई।इसके साथ ही मैंने सफलता की सूरत में जश्न मनाने का भी संकल्प लिया।

विज्ञापन
A story of a woman who wants to fall in Love with herself all over again

कैसे लिया संकल्प?

मैंने शादी के दौरान संकल्प लेते हुए कहा, ''मैं करूंगी।'' जब मैं संकल्प ले रही थी तब समारोह में आए अतिथियों के बीच एक किस्म की खामोशी पसरी हुई थी।शादी समारोह में अतुलनीय माहौल था।मैंने समारोह में आए प्रियजनों की तरफ देखा तो सभी मेरे साथ खुशी बांट रहे थे।पूरे माहौल में मेरे फैसले के प्रति आश्वस्त होने का भाव था।मैंने सभी से डांस में शामिल होने का आग्रह किया था।सारे लोगों ने इस समारोह में जमकर डांस किया था। मेरी दोस्त कैथ ने अपने बच्चे के साथ डांस किया।कई लोगों ने शादी के बाद मुझसे कहा कि वे अब तक जितने शादी समारोह में शरीक हुए हैं उनमें से यह बेहतरीन शादी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed