फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में 1 करोड़ से भी अधिक बच्चे मोटापा के शिकार, जानिए इसके पीछे की वजह

Sun, 22 Nov 2020 08:38 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 22 Nov 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Over 1 crore children in India become obese know causes of childhood obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मोटापा हमें किसी भी उम्र में अपनी चपेट में ले सकता है, लेकिन यह हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। वैसे मोटापा के लिए कहीं न कहीं हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं। कोरोना वायरस महामारी के वजह से वजन बढ़ने की समस्या से हर देश जूझ रहा है। यहां तक कि अब तो छोटे बच्चे भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया के वैज्ञानिकों ने बच्चों में मोटापे का खतरा बढ़ाने वाले जीन का पता लगा लिया है।

Over 1 crore children in India become obese know causes of childhood obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया के वैज्ञानिकों ने 5 से 10 साल के 122 बच्चों पर रिसर्च किया। इस रिसर्च में पता चला कि एफटीओ जीन बच्चों के खान-पान को काफी प्रभावित करता है। इस जीन के कारण बच्चे अधिक कैलोरी ग्रहण करने लगते हैं। ऐसे में आगे चलकर उनके वजन बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है।

Over 1 crore children in India become obese know causes of childhood obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है मोटापा?
मोटापा एक ऐसी स्थिति है, जिसमें एक बच्चा अपनी उम्र और समान ऊंचाई के सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा भारी होता है। भारत में करीब 1.44 करोड़ बच्चे अधिक वजन वाले हैं। इस मामले में भारत का दूसरा नंबर है। मोटापा कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है और दुनियाभर में लगभग दो अरब बच्चे और व्यस्क इस समस्या से ग्रसित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Over 1 crore children in India become obese know causes of childhood obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बच्चों में मोटापा बढ़ने के प्रमुख कारण

  • शारीरिक सक्रियता में कमी
  • फास्टफूड का अधिक इस्तेमाल
  • घर में रहने के दौरान अधिक खानपान
  • मोबाइल-टीवी पर अधिक समय देना
विज्ञापन
Over 1 crore children in India become obese know causes of childhood obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मोटापा के वजह से इन समस्याओं का करना पड़ता है सामना

  • बचपन में मोटापे का शिकार होने पर बच्चों का कद बढ़ना रुक जाता है।
  • चलने-फिरने की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा शरीर में दर्द भी होता है।
  • बच्चों के शरीर में कई अंगो का सही से विकास नहीं हो पाता है।
  • मोटे बच्चों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। बच्चे थोड़ा सा ही काम करने पर थक जाते हैं।
  • बच्चों के शरीर में कई अंगो का सही से विकास नहीं हो पाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed