फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

48 घंटे तक कोरोना से बचाएगा नाक में छिड़कने वाला एंटी-कोविड स्प्रे, ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने किया दावा

Sun, 22 Nov 2020 07:46 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 22 Nov 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
united kingdom anti coronavirus nasal spray kill virus in nose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बाजार में बहुत जल्द ही एंटी-कोविड नेजल स्प्रे बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्प्रे की मदद से नाक तक ऐसी दवा पहुंचाई जाएगी, जो 48 घंटे तक इंसान को कोरोना के संक्रमण से बचाएगी। इस स्प्रें में खास तरह के केमिकल का प्रयोग किया गया है, जो कोरोना को शरीर की कोशिकाओं से जुड़ने की क्षमता को कमजोर करता है।

united kingdom anti coronavirus nasal spray kill virus in nose
प्रतीकात्मत तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस खास एंटी-कोविड स्प्रे पर ब्रिटेन की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी की टीम काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाली टीम का कहना है कि इस स्प्रे का इस्तेमाल हाई रिस्क जोन में मौजूद लोगों पर किया जा सकता है, जैसे हेल्थकेयर वर्कर, फ्लाइट्स या क्लासरूम।

united kingdom anti coronavirus nasal spray kill virus in nose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस एंटी-कोविड नेजल स्प्रे में कैरेगीनेन और गैलेन जैसे रसायनों का प्रयोग किया गया है, जो स्प्रे को गाढ़ा बनाते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये केमिकल इंसानों के लिए सुरक्षित हैं और इसका प्रयोग करने के लिए अप्रूवल भी मिल चुका है। इस स्प्रे पर रिसर्च कर रहे डॉ. रिचर्ड मोएक्स का कहना है कि स्प्रे में ऐसे रसायन हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर फूड और मेडिसिन में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
united kingdom anti coronavirus nasal spray kill virus in nose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गैलेन रसायन नाक के अंदर पहुंचते ही एक लेयर बना देता है। लेयर बनने के बाद अगर कोरोना वायरस नाक में पहुंचता है, तो यह लेयर वायरस पर चढ़ जाती है और छींक या किसी झटके से नाक के बाहर फेंक दिया जाता है। या फिर इंसान निगल जाता है, लेकिन शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।

विज्ञापन
united kingdom anti coronavirus nasal spray kill virus in nose
प्रतीकात्मत तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. रिचर्ड का कहना है कि इस स्प्रे के इस्तेमाल के बाद भी व्यक्ति को कोविड से जुड़े गाइडलाइन को फॉलो करना बेहद जरूरी है। इंसान के शरीर पर कोरोना के लक्षण तभी दिखते हैं, जब यह फेफड़ों तक पहुंच जाता है। लेकिन इस नए एंटी-कोविड नेजल स्प्रे के मदद से कोरोना फेफड़ों तक पहुंच ही नहीं पाएगा। यह स्प्रे संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कारगर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed