फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पेनिश और फ्रेंच से लेकर जर्मन तक, लॉकडाउन में इन आसान तरीकों से सीखें विदेशी भाषाएं

Wed, 13 May 2020 02:57 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 13 May 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
how to learn foreign language quickly online easy way to remember word vocabulary via mobile application
लोग अपना समय रचनात्मक कार्यों में बिता रहे हैं - फोटो : Pexels

लॉकडाउन ने हमें घर में रहने के दौरान नया कौशल सीखने का भरपूर मौका दिया है। इस दौरान लोग अपने शौक भी पूरे कर रहे हैं और नई-नई चीजें भी सीख रहे हैं। फोटोग्राफी और पेंटिंग से लेकर सिंगिंग तक और किचन से लेकर बागबानी तक, लोग अपना समय रचनात्मक कार्यों में बिता रहे हैं। इस समय को आप अपना प्रोफेशनल स्किल डेवलप करने यानी व्यवसायिक कौशल विकसित करने में उपयोग कर सकते हैं। अगर आप अरसे से विदेशी भाषाएं सीखने को आतुर थे तो यह आपके लिए बेहतरीन समय है। आजकल ऑनलाइन ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनसे आप घर बैठे अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, चीनी, इंडोनेशियाई, ग्रीक जैसी भाषाओं में पारंगत हो सकते हैं।

how to learn foreign language quickly online easy way to remember word vocabulary via mobile application
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
  • डुओलिंगो

इस मुफ्त एप पर 30 से ज्यादा भाषाएं सीख सकते हैं। इनमें आयरिश, नॉर्वियन, हिंदी से लेकर चेक, हिब्रू, विएतनामी, ग्रीक और रोमानियाई भाषा उपलब्ध हैं। इस एप पर इन भाषाओं के छोटे-छोटे अध्यायों में रिक्त स्थान भरने,बोलने और वाक्य मेल जैसी गतिविधियां कराई जाती हैं। 

वहीं, रेडियो लिंगुआ नेटवर्क के लाइव पॉडकास्ट फ्रेंच, स्पेनिश, इटैलियन, जर्मन, स्वीडिश, चीनी और अंग्रेजी भाषा की मुफ्त कक्षाएं देते हैं। हरेक एपिसोड पहले अध्याय से आगे बढ़ता है।

how to learn foreign language quickly online easy way to remember word vocabulary via mobile application
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
  • बबेल

यह एप आपको फ्रेंच, इंडोनेशियाई, पुर्तगाली, तुर्की जैसी दर्जनों भाषाओं की कक्षाएं मुहैया कराती है। उदारहण के तौर पर फ्रेंच भाषा के लिए शुरुआती स्तर पर शब्दावली मिलती है। फिर बहुवैकल्पिक सवाल और वाक्यों में शब्द पहचानने जैसे एक्सरसाइज कराई जाती है। इसके बाद वर्तनी और बोलचाल पर जोर दिया जाता है। शुरुआती कुछ कक्षाएं मुफ्त मिलती हैं। फिर करीब एक हजार रुपये प्रतिमाह से लेकर साढ़े छह हजार रुपये सालाना फीस ली जाती है। हालांकि सेल के दौरान इस पर पचास फीसदी तक छूट भी मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to learn foreign language quickly online easy way to remember word vocabulary via mobile application
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
  • मेमराइज

इस एप पर विभिन्न भाषाओं पर लोगों के आम बोलचाल के शब्द और कहावतों के वीडियो मुहैया कराए जाते हैं। इनमें फ्रेंच, अरबी, चीनी, पोलिश, रूसी समेत कई भाषाओं की कक्षाएं फ्री में उपलब्ध हैं लेकिन सभी फीचर्स तक पहुंच के लिए फीस भी ली जाती है। 680 रुपये मासिक से लेकर 9,000 रुपये जीवनभर के लिए जाते हैं। सालाना सब्सक्रिप्शन 3,000 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
how to learn foreign language quickly online easy way to remember word vocabulary via mobile application
यूट्यूब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • यूट्यूब पर फ्री वीडियो सेवा

किसी भी भाषा के लिए यूट्यूब आपकी आभासी कक्षा हो सकती है। ‘हाउ टू यूज यूट्यूब टू लर्न अ न्यू लैंग्वेज’ चैनल पर रोम के भाषा शिक्षक लुका लैंपरिएलो उपशीर्षक लिखे वीडियो के जरिये कई भाषाएं सिखाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed