फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस हेयरस्टाइल: पूर्वी अफ्रीका में ऐसी 'स्पाइक्स' बनी लोगों की पसंद, देखें तस्वीरें

Tue, 12 May 2020 09:43 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
coronavirus hairstyle going viral on internet  corona shape hair style becoming famous in East Africa kenya
कोरोना वायरस हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram

कोरोना संक्रमण से दुनिया के करीब 200 देश प्रभावित हैं। भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच जहां लोगों की आम दिनचर्या, रहन-सहन, रोजगार, खानपान वगैरह प्रभावित हुआ है, वहीं लोगों के सामने एक समस्या बढ़ते बालों को लेकर भी है। सेविंग तो घर में संभव है, लेकिन हेयर कटिंग मुश्किल है। ज्यादातर नाई की दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर वगैरह बंद हैं। अधिकतर देशों में ऐसी दिक्कत है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी अफ्रीका में इन दिनों ‘कोरोना वायरस हेयरस्टाइल’ बहुत मशहूर हो रही है। 

coronavirus hairstyle going viral on internet  corona shape hair style becoming famous in East Africa kenya
कोरोना वायरस हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगे प्रतिबंधों के कारण आर्थिक समस्याओं के बीच यह हेयरस्टाइल लोगों के लिए किफायती साबित हो रही है।। इस हेयरस्टाइल में लोग अपने बालों में कोरोना वायरस के आकार की चोटियां बनवा रहे हैं। केन्या में बच्चों के बीच यह हेयरस्टाइल बहुत ही पसंद की जा रही है।

coronavirus hairstyle going viral on internet  corona shape hair style becoming famous in East Africa kenya
कोरोना वायरस हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram

इस हेयरस्टाइल के माध्यम से लोग कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। लोग यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वायरस का खतरा वास्तव में गंभीर है। पिछले कुछ सालों में यह हेयरस्टाइल भारत, ब्राजील और चीन से आए सिंथेटिक बालों वाली स्टाइल की मांग के कारण फैशन में नहीं थी लेकिन अब फिर से इसकी मांग बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus hairstyle going viral on internet  corona shape hair style becoming famous in East Africa kenya
कोरोना वायरस हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram

विदेशी हेयरस्टाइल वाले बालों की तस्वीरें अफ्रीका के सैलूनों में छाई हुई हैं। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या की राजधानी नैरोबी में 24 वर्षीय हेयरड्रेसर शेरोन रेफा ने एक झुग्गी बस्ती में बच्चों और युवाओं के बालों को एंटीना जैसे स्पाइक्स की तरह डिजाइन करते हैं। इसे कोरोना वायरस हेयरस्टाइल कहा गया। कुछ लोग कोरोना वायरस को गंभीर नहीं मान रहे, वहीं ज्यादातर छोटे बच्चे अपने हाथों को साफ करने और मास्क पहनने के प्रति जागरूक हैं। 

विज्ञापन
coronavirus hairstyle going viral on internet  corona shape hair style becoming famous in East Africa kenya
कोरोना वायरस हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram

वहीं, मार्गरेट एंडेया कहती हैं कि 'कोरोना वायरस हेयरस्टाइल' उनकी बेटियों पर सूट कर रही है। यह फैशन के अनुकूल तो है ही, जेब पर भारी भी नहीं पड़ रही है। एंडिया कहती हैं कि जो लोग महंगी हेयरस्टाइल के लिए भुगतान नहीं कर सकते हैं, फिर भी हमारे बच्चे स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, उनके लिए यह हेयरस्टाइल बहुत सस्ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed