फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमरे में होती है घुटन तो इन तरीकों से बढ़ाएं रोशनी

Tue, 25 May 2021 09:07 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 25 May 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
how to increase light in a dark room in hindi
कमरे में रोशनी बढ़ जाएगी - फोटो : istock

घर में कई जगहें ऐसी होती हैं जहां ठीक तरह से रोशनी पहुंच नहीं पाती है। ऐसे में उन कमरों में बहुत घुटन सी और अंधकार महसूस होता है, अक्सर नकारात्मकता भी महसूस होती है लेकिन जरूरी नहींं कि यह जगहें हमेशा ही ऐसी रहे। कुछ थोड़ी बहुत तरकीबें आजमाकर आसानी से कमरों में प्रकाश लाया जा सकता है। जब कमरे में रोशनी बढ़ जाएगी तो आप आसानी से उनमें रह सकेंगे और अच्छा भी महसूस कर सकेंगे। अगली स्लाइड्स से जानिए किन तरकीबों से आप घर के भीतर की रोशनी को आसानी से बढ़ा सकते हैं। 

how to increase light in a dark room in hindi
आप कमरों में अच्छी ऊर्जा महसूस कर सकेंगे - फोटो : iStock

लाइट पेंट करें
यदि कमरे में रोशनी नहीं आती है तो गलती से भी गहरा पेंट न करें। गहरा पेंट करने से कमरे में घुटन और भी बढ़ जाती है। सफेद, क्रीम, नीले जैसे हल्के रंगों का ही प्रयोग करें। इस तरह के रंग खिड़की से आने वाली रोशनी को आसानी से पूरे कमरे में फैला देते हैं इसलिए इनका प्रयोग करें। इन रंगों से दोपहर के वक्त अंधेरापन दूर हो जाएगा और आप कमरों में अच्छी ऊर्जा महसूस कर सकेंगे। 

how to increase light in a dark room in hindi
प्रकाश आसानी से छनकर आ सकता है - फोटो : window

पारदर्शी परदों का प्रयोग
खिड़की पर पारदर्शी परदे लगाएं जिनका रंग बेहद हल्का हो। यदि आप गहरे रंग का प्रयोग करेंगे तो कमरे में अंधेरा महसूस होगा और साथ ही गर्मी भी बहुत लगेगी लेकिन परादर्शी परदों को लगाकर आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे। हल्के और पारदर्शी परदे लगाने से प्रकाश आसानी से छनकर आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to increase light in a dark room in hindi
ऐसा करने से आपका कमरा खूबसूरत तो लगेगा ही - फोटो : सोशल मीडिया

आईना बढ़ाएगा रोशनी
अपने कमरे में बहुत ज्यादा तो नहीं पर एक बड़ा आईना जरूर लगाएं और उससे अच्छे से सजाएं। ऐसा करने से आपका कमरा खूबसूरत तो लगेगा ही साथ ही आईना पूरे कमरे को जगमग रखने में भी कामयाब हो सकेगा। आईने को खिड़की के सामने वाली दीवार पर लगाएं, वहीं यह ठीक ढंग से अपना काम कर पाएगा। ऐसा करने से आईना खिड़की से आने वाली रोशनी को आसानी से प्रतिबिंबित कर सकेगा। 

विज्ञापन
how to increase light in a dark room in hindi
कमरे में भरपूर रोशनी हो जाएगी - फोटो : iStock

फ्लोर लैंप लगाएं
अंधकार वाले कमरे में जरूरी होता है कि कृत्रिम ट्यूबलाइट्स लगाएं। फ्लोर लैंप लगाने से कमरे में बहुत रोशनी हो जाएगी, कोनों तक रोशनी पहुंचेगी इसलिए इनका प्रयोग भी करें। सफेद या हल्के रंग की लाइट्स लगाएं। ऐसा करने से कमरे में शीतलता और रोशनी दोनों बनी रहेगी। ऐसे लैंप लगाएं जो बल्ब को पूरी तरह से ढंक रहे हो, इन्हें लगाने से आसानी से पूरे कमरे में भरपूर रोशनी हो जाएगी और कमरे में बहुत अच्छा भी लगेगा। 

    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed