फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपच और पेट की परेशानियों से चाहते हैं छुटकारा, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Tue, 15 Dec 2020 10:05 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 15 Dec 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Home remedies for indigestion and stomach problems in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर के स्वस्थ रहने के लिए पाचन क्रिया का सुचारु रुप से चलना बहुत जरुरी है। पाचन सही न होने पर पेट से संबंधित बीमारियों से तो जूझना ही पड़ता है और भी कई समस्याएं होने लगती हैं। खराब दिनचर्या, रात को सही से नींद न लेना, ज्यादा अनहेल्दी जैसे तला-भुना या जंक फूड अधिक मात्रा में लेना आपके पाचन क्रिया पर बुरा असर डालता है। जिसके कारण अपच, कब्ज आदि समस्याएं होने लगती हैं। अधिक धूम्रपान या अल्कोहल के सेवन से भी पाचन क्रिया पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आपको पाचन से संबंधित परेशानियां रहती हैं तो  इन समस्याओं को आप कुछ आयुर्वेदिक घरेलू चीजों से दूर कर सकते हैं।

Home remedies for indigestion and stomach problems in Hindi
बड़ी इलायची - फोटो : pintrest

इलायची

  • बड़ी इलायची को गरम मसाले में हर घर में उपयोग किया जाता है ये आसानी से मिल भी जाती है। बड़ी इलायची का पाउडर बनाकर उसका सेवन मिश्री के साथ करने से डाइजेशन ठीक होता है। आधा चम्मच इलायची का पाउडर और उतनी ही मात्रा में मिश्री को एक साथ लें। इससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होगा।
Home remedies for indigestion and stomach problems in Hindi
सौंफ - फोटो : pixabay
सौंफ
  • खाना खाने के बाद सौंफ लेना बहुत सही रहता है, ये खाने को पचाने में मदद करती है। इसलिए कुछ लोग खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ लेते हैं। अगर आपको पाचन में परेशानी होती है तो एक चौथाई चम्मच सौंठ का पाउडर, एक चम्मच सौंफ में मिश्री मिलाकर तीनों टाइम चबाकर खाएं। इससे पाचन क्रिया सही होती है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for indigestion and stomach problems in Hindi
जायफल - फोटो : pixabay

जायफल

  • जायफल भी गरम मसाले में उपयोग किया जाता है। ये पाचन के लिए भी सही रहता है। अगर आपको पाचन संबंधी परेशानियां रहती हैं तो दो चम्मच नींबू का रस लें और उसमें तीन चुटकी जायफल का पाउडर मिक्स करें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पिएं। ये पाचन के साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Home remedies for indigestion and stomach problems in Hindi
सोंठ - फोटो : pixabay

सोंठ

  • सोंठ और धनिया पाउडर दोनों ही पाचन के लिए एक बेहतर चीजें हैं। दो चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच सोंठ को दो गिलास पानी डाल कर उबालें और काढ़े की तरह तैयार कर लें। इसे 2-2 चम्मच तीनों समय पीएं। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी और आपको पेट से संबंधित तकलीफों से राहत मिलेगी।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed