फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: गन्ने के बिना भी मिलेगा गन्ने के रस का स्वाद, ये है बनाने का तरीका

Sun, 15 May 2022 10:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 15 May 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Tasty Sugarcane Juice Recipe Without Sugarcane For Home in Hindi
गन्ने का रस - फोटो : pixabay

गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा रखने के लिए गन्ने का रस पिया जा सकता है। बाजार में तो आपने कई बार गन्ने का रस पिया होगा। ये आपको बड़े ही आसानी से गली-चौराहे पर मिल जाता है। जिसमे गन्ने को मशीन में डालकर रस निकाला जाता है। ऐसे में गन्ने के रस को घर में निकालना अजीब लग सकता है। लेकिन आज हम बताएंगे गन्ने के रस को घर में बनाने की आसान सी विधि। सबसे खास बात कि इसमे गन्ने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगा स्वादिष्ट गन्ने का रस।

Today’s Kitchen Know Tasty Sugarcane Juice Recipe Without Sugarcane For Home in Hindi
Jaggery - फोटो : iStock
गन्ने के रस के लिए जरूरी सामग्री

पुदीने की पत्तियां, काला नमक, नींबू का रस, बर्फ के टुकड़े, गुड़। 

Today’s Kitchen Know Tasty Sugarcane Juice Recipe Without Sugarcane For Home in Hindi
jaggery
गन्ने के रस को बनाने का तरीका

बिना गन्ने के रस बनाने में के लिए गु़ड़ सबसे ज्यादा जरूरी सामग्री। क्योंकि गुड़ गन्ने के रस को ही पकाकर बनाया जाता है। इसलिए गुड़ को ही गन्ने का रस बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले गुड़ को पानी में भिगोकर रख दें। जब गुड़ पूरा पिघल जाए तो इस गुड़ और पानी को छान लें। जिससे कि गुड़ में पड़ी गंदगी वगैरह छन जाए। अब मिक्सर में पुदीने की पत्तियों, काला नमक और नींबू के रस को डालकर पुदीने की पत्तियों को पीस लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Tasty Sugarcane Juice Recipe Without Sugarcane For Home in Hindi
गन्ने का रस - फोटो : pixabay

फिर इस पुदीने की पत्तियों के मिश्रण में छने हुए गुड़ के मिश्रण को भी मिला दें। फिर मिक्सर में डालकर एक बार फिर से चलाएं। जिससे कि सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं। मिक्सर से निकाल कर इस गुड़ और पुदीने की पत्तियों के मिक्सचर को आवश्यकतानुसार पानी डालकर पतला कर लें। फिर इसे छान लें। बर्फ के टुकड़े डालकर इसे ठंडा कर लें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Tasty Sugarcane Juice Recipe Without Sugarcane For Home in Hindi
summer drinks

गिलास में पलटें और पुदीने की पत्तियों और नींबू की स्लाइस को गिलास के कोने पर लगाकर सजाएं। बस तैयार है ठंडा-ठंडा गन्ने का शरबत। इसे पिएं और गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएं। तपती गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने का ये देसी नुस्खा बड़े काम का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed