Navratri Day 9 Bhog: शारदीय नवरात्रि अब अपने समापन की तरफ बढ़ रही है। मां दुर्गा को समर्पित इन नौ दिनों में लोग माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इन दिनों लोग न सिर्फ माता रानी की पूजा करते हैं बल्कि व्रत-उपवास भी करते हैं। नौ दिन व्रत रखने के बाद लोग कन्या पूजन करते हैं और फिर व्रत का पारण करते हैं।
Navratri Day 9 Bhog: नवमी के दिन कंजकों को खिलाना है स्वादिष्ट हलवा-चना, तो फटाफट नोट करें ये रेसिपी
अगर आप नवमी के दिन मां कंजकों को प्रसन्न करना चाहती हैं तो स्वादिष्ट चना और हलवा बनाकर उसका भोग लगाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूजी का हलवा बनाने का सामान
- सूजी: 1 कप
- घी: 1/2 कप
- चीनी: 2 कप
- पानी: 4 कप
- इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
- काजू, बादाम और किशमिश: 2-3 चम्मच (कटे हुए)
विधि
सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालें। सूजी को धीमी आंच पर भूनें जब तक कि वह हल्की सुनहरी और खुशबूदार न हो जाए। जब इसमें से खुशबू आने लगे तो इसमें पानी डालें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। पानी सूखने के बाद, इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। हलवे को ढककर 2-3 मिनट के लिए पकाएं। आपका हलवा तैयार है।
काला चना तैयार करने का सामान
- काले चने (भिगोए हुए): 1 कप
- अदरक का पेस्ट: 1 चम्मच
- हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
- टमाटर: 1 (कटा हुआ)
- जीरा: 1/2 चम्मच
- गरम मसाला: 1/2 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: 2-3 चम्मच
- हरा धनिया: सजाने के लिए
विधि
नवमी पर काला चना जरूर बनाया जाता है। ऐसे में काले चनों को रात भर भिगोकर रखें, फिर इन्हें प्रेशर कुकर में नमक और पानी के साथ उबाल लें। चना उबलने के बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। फिर अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
अब हल्दी, लाल मिर्च, और गरम मसाला डालकर मसाले को अच्छी तरह से भूनें। उबले हुए चनों को मसाले में मिलाएं और कुछ देर तक पकाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। चना तैयार है।