फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: उम्र बढ़ते के साथ क्यों निकलने लगती है तोंद, बेली फैट घटाने कम करने के लिए क्या करें?

Wed, 07 Oct 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Oct 2026 08:40 AM IST
सार

उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां कम होने और शरीर में फैट बढ़ने के कारण पेट के आसपास चर्बी जमा होना आम है। बेली फैट बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम बढ़ जाता है। रोजाना वॉक, कार्डियो और एब्डॉमिनल एक्सरसाइज इसमें फायदेमंद हो सकती हैं।

विज्ञापन
Belly Fat After 40 How to Lose Belly Fat With Regular Exercise
पेट निकलने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। मांसपेशियों का कम होना और शरीर में वसा का बढ़ना इन्हीं बदलावों का हिस्सा है। इसका असर अक्सर पेट और कमर के आसपास ज्यादा दिखाई देता है। लंबे समय तक बैठे रहना, शारीरिक गतिविधि की कमी और खानपान में ज्यादा वसा और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों की मौजूदगी इस समस्या को और बढ़ा सकती है।



पेट की चर्बी सिर्फ शरीर की बनावट को प्रभावित करने वाली समस्या नहीं है। शरीर में जमा अतिरिक्त बेली फैट कई स्वास्थ्य जोखिमों से भी जुड़ा हुआ है। अध्ययनों में इसे हाई ब्लड प्रेशर, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों के बढ़ते खतरे से जोड़ा गया है। यही कारण है कि उम्र बढ़ने के साथ कमर और पेट के आसपास बढ़ रही चर्बी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित व्यायाम इसमें मददगार हो सकता है।

Trending Videos
Belly Fat After 40 How to Lose Belly Fat With Regular Exercise
एरोबिक व्यायाम के फायदे - फोटो : Adobe Stock

एरोबिक या कार्डियो व्यायाम

पेट की चर्बी को कम करने वाले कारगर व्यायाम की शुरुआत में आपका पहला कदम रोजाना कम से कम 30 मिनट एरोबिक व्यायाम या कार्डियो व्यायाम करना है। अध्ययनों से पता चलता है कि एरोबिक व्यायाम, पेट की चर्बी के साथ लिवर फैट को कम करने में भी मदद करते हैं। बेली फैट के लिए एरोबिक एक्सरसाइज में आप तेजी से वॉक करने, रनिंग, साइकिलिंग, तैराकी जैसे अभ्यास कर सकते हैं।

ज्यादा असर के लिए इंटरवल ट्रेनिंग

अगर आप सामान्य कार्डियो के साथ व्यायाम की तीव्रता बढ़ाना चाहते हैं, तो हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी एचआईआईटी एक विकल्प हो सकता है। इसमें कम समय के लिए तेज गति वाली गतिविधि और उसके बाद आराम या हल्की गतिविधि का क्रम रखा जाता है। शोधों में इस तरह की ट्रेनिंग को वजन नियंत्रित करने, शारीरिक फिटनेस सुधारने और पेट की चर्बी घटाने में उपयोगी पाया गया है। स्क्वाट और डेडलिफ्ट जैसे व्यायाम भी इस तरह की ट्रेनिंग का हिस्सा हो सकते हैं।

Belly Fat After 40 How to Lose Belly Fat With Regular Exercise
जिम में व्यायाम - फोटो : Freepik.com

पेट को लक्षित करने वाले व्यायाम

बेली फैट के एक्सरसाइज, पेट की चर्बी और कमर को लक्षित करते हैं। ये आपके पेट को टोन और सपाट करने में मदद कर सकते हैं। किसी भी उम्र के पुरुषों और महिलाओं के लिए ये व्यायाम बहुत अच्छे हो सकते हैं। पेट की चर्बी के लिए एब्डॉमन व्यायाम में आप 60 सेकंड के प्लैंक अभ्यास के तीन-चार सेट, साइकिलिंग जैसे अभ्यास कर सकते हैं। 

आपकी सेहत और शारीरिक क्षमताओं के हिसाब से कौन से व्यायाम आपके लिए फायदेमंद हैं, इस बारे में जानने के लिए किसी प्रशिक्षक या ट्रेनर की मदद लें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed