फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिफिन रेसिपीज: रोटी नहीं खाता आपका बच्चा? रोटी से बनाएं 3 ऐसी डिश, बार-बार मांगेगा!

Tue, 06 Oct 2026 07:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Oct 2026 07:20 AM IST
सार

Leftover Roti Quick Recipes: ज्यादातर बच्चों को पिज्जा, नूडल्स जैसी चपटपटी डिश पसंद होती हैं। आप घर पर बनी रोटियों से उनके लिए पिज्जा, नूडल्स या रोल्स बना सकती हैं।

विज्ञापन
Leftover Roti 10 Minutes Recipes For Kids Lunch Box From Roti Pizza, Rolls And Noodles
रोटी से बनाएं तीन तरह की लजीज रेसिपीज - फोटो : AI

Kids Tiffin Ideas Quick Recipes: सुबह बच्चों के टिफिन के लिए कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने की चिंता लगभग हर घर में रहती है। अक्सर महिलाएं सुबह लंच की तैयारी भी करती हैं तो बच्चों के टिफिन में भी रोटी-पराठा आदि पैक कर देती हैं। लेकिन बच्चे अक्सर ऐसी लंच वापस ले आते हैं। बहुत से बच्चों को स्कूल टिफिन में रोटी खाना पसंद नहीं होता है। 



अब सुबह रोज उनके लिए कुछ अलग क्या बनाया जाए, हर दिन महिलाएं यही सोचती रह जाती हैं। ऐसे में रोटियों को थोड़े से ट्विस्ट के साथ बेहद स्वादिष्ट और बच्चों की पसंद की डिश में बदला जा सकता है। 

ज्यादातर बच्चों को पिज्जा, नूडल्स जैसी चपटपटी डिश पसंद होती हैं। आप घर पर बनी रोटियों से उनके लिए पिज्जा, नूडल्स या रोल्स बना सकती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय या बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। महज 10 मिनट में आप रोटी पिज्जा, रोटी रोल और रोटी नूडल्स जैसी मजेदार चीजें तैयार कर सकते हैं।

 

Leftover Roti 10 Minutes Recipes For Kids Lunch Box From Roti Pizza, Rolls And Noodles
रोटी पिज्जा - फोटो : AI

रोटी पिज्जा

रोटी पर पिज्जा सॉस या टोमैटो सॉस लगाएं। इसके ऊपर बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न और थोड़ा चीज डालें। इसे तवे पर ढककर कुछ मिनट पकाएं, जब तक चीज अच्छी तरह पिघल न जाए। बच्चों के लिए यह झटपट बनने वाला टिफिन विकल्प है।

Leftover Roti 10 Minutes Recipes For Kids Lunch Box From Roti Pizza, Rolls And Noodles
रोटी रोल्स - फोटो : AI

रोटी रोल

रोटी को हल्का गर्म करके उसमें पनीर, सब्जियां, चीज या बच्चों की पसंद की फिलिंग रखें। ऊपर से हल्की चटनी या सॉस डालकर रोल बना लें। इसे छोटे टुकड़ों में काटकर टिफिन में रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leftover Roti 10 Minutes Recipes For Kids Lunch Box From Roti Pizza, Rolls And Noodles
रोटी नूडल्स - फोटो : AI

रोटी नूडल्स

बच्चों को बाजार की मैदा या आरारोट वाली नूडल्स देने के बजाए रोटी नूडल्स खिलाएं। टिफिन में भी इसे झटपट बनाकर दे सकते हैं। इसके लिए रोटियों को पतली स्ट्रिप्स में काट लें। अब थोड़ा तेल गर्म करके प्याज, शिमला मिर्च और दूसरी पसंदीदा सब्जियां भूनें। इसमें रोटी की स्ट्रिप्स, थोड़ा सोया सॉस और मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ ही मिनट में स्वादिष्ट रोटी नूडल्स तैयार हो जाएंगे।

इस तरह बची हुई रोटियों का स्वादिष्ट इस्तेमाल भी हो जाएगा और बच्चों के टिफिन में रोज से कुछ अलग भी दिया जा सकेगा। सामग्री और मसाले बच्चों की पसंद के अनुसार कम-ज्यादा किए जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed