फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Healthy Snack Recipe: Make Crispy Roasted Makhana in 3 Easy Flavors

हेल्दी स्नैक्स रेसिपी: भुना हुआ मखाना रोज खाने का करेगा मन, बस इन 3 फ्लेवर्स में बनाकर देखें

Sun, 04 Oct 2026 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Oct 2026 07:00 AM IST
सार

How to Make Roasted Makhana at Home: मखाने को बिना ज्यादा मेहनत के घर पर रोस्ट किया जा सकता है और अलग-अलग मसालों की मदद से हर दिन इसका नया स्वाद लिया जा सकता है। अगर आपको सादा मखाना पसंद नहीं आता, तो इन तीन फ्लेवर को जरूर ट्राई करें।

विज्ञापन
Healthy Snack Recipe: Make Crispy Roasted Makhana in 3 Easy Flavors
रोस्टेड मखाना रेसिपी - फोटो : AI

विस्तार

Roasted Makhana Recipe: थोड़ी-थोड़ी देर में भूख लगना सामान्य बात है लेकिन बार-बार जंक या अनहेल्दी खाने से भूख मिटाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्नैक्स में भुना चना, पीनट्स, मुरमरे या मखाने आदि को शामिल कर सकते हैं। इनका सेवन फायदेमंद हो सकता है। हालांकि किसी भी चीज का सेवन लिमिट में किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


अक्सर घर में मम्मी-दादी क्रेविंग और हल्की भूख के लिए मखाना रोस्ट करके रखती हैं। लेकिन अगर मखाने के एक ही डिश से आप बोर हो गए हैं तो तीन अलग-अलग फ्लेवर अपनाएं ताकि रोज खाने पर भी बोरियत न लगे और स्वाद हर बार अलग महसूस हो।
विज्ञापन


शाम की हल्की भूख के लिए भुना हुआ मखाना स्वादिष्ट और बनाने में आसान विकल्प हो सकता है। मखाने को बिना ज्यादा मेहनत के घर पर रोस्ट किया जा सकता है और अलग-अलग मसालों की मदद से हर दिन इसका नया स्वाद लिया जा सकता है। अगर आपको सादा मखाना पसंद नहीं आता, तो इन तीन फ्लेवर को जरूर ट्राई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले ऐसे भूनें मखाना

एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें मखाने डालकर लगातार चलाते हुए कुछ मिनट तक भूनें। मखाने अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। अब इसमें अपनी पसंद के मसाले और थोड़ा घी या मक्खन मिलाकर अलग-अलग फ्लेवर तैयार किए जा सकते हैं।


1. चटपटा मसाला मखाना

भुने हुए मखाने में थोड़ा घी, चाट मसाला, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इसका चटपटा स्वाद शाम की चाय के साथ खूब पसंद आएगा।


2. चीज मखाना

अगर आपको चीज का स्वाद पसंद है, तो भुने हुए मखाने में थोड़ा मक्खन और चीज पाउडर मिलाएं। ऊपर से हल्का-सा ऑरेगैनो या मिक्स हर्ब्स डाल सकते हैं। इसे अच्छी तरह टॉस करके तुरंत सर्व करें।


3. पेरि-पेरि मखाना

भुने हुए मखाने में थोड़ा घी डालकर पेरि-पेरि मसाला और हल्का काला नमक मिलाएं। मसाले की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें। अच्छी तरह टॉस करने के बाद आपका मसालेदार और क्रिस्पी स्नैक तैयार है।


टिप: मखाने को धीमी आंच पर अच्छी तरह रोस्ट करने से उनका कुरकुरापन बेहतर रहता है। तैयार मखाने को पूरी तरह ठंडा करके एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि वे लंबे समय तक क्रिस्पी रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed