फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Make Paneer: मिलावट से बचें! घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट पनीर इस आसान विधि से

Wed, 15 Oct 2025 02:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 15 Oct 2025 02:31 PM IST
सार

How To Make Paneer At Home: हाल ही में कई शहरों में ऐसा पनीर मिला है जिसे डिटर्जेंट से तैयार किया गया है। ऐसे में इसके सेवन से अच्छा है कि आप पनीर को घर पर ही तैयार करें। 

विज्ञापन
paneer recipe How To make paneer at home in hindi
घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट पनीर इस आसान विधि से - फोटो : अमर उजाला

How To Make Paneer At Home: दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में मिलावटखोर भी बाजार में मिलने वाली चीजों में खूब मिलावट कर रहे हैं। इस सीजन में मिठाईयों से लेकर अन्य खाने-पीने की चीजों में भी जमकर मिलावट होने लगती है। इस मिलावट का सबसे ज़्यादा असर पड़ता है डेयरी प्रोडक्ट्स पर।



खासतौर पर अगर बात करें पनीर की तो त्योहारों में पनीर की मांग काफी बढ़ जाती है। इसलिए कई जगहों पर बाजार में मिलने वाला पनीर सिंथेटिक दूध, स्टार्च, रसायन और यहां तक कि डिटर्जेंट से भी बनाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बाजार के नकली पनीर से दूरी बनाएं और घर पर ही शुद्ध, मुलायम और सेहतमंद पनीर तैयार करें।

घर पर बना पनीर न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि आपको ये भी संतोष रहता है कि आपके परिवार को मिल रहा है पूरी तरह मिलावटमुक्त भोजन। तो आइए बिना देर किए आइए जानते हैं घर पर पनीर बनाने की आसान विधि, जिससे आप त्योहार के खास व्यंजनों को बना सकें बिना किसी चिंता के।

paneer recipe How To make paneer at home in hindi
पनीर बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
पनीर बनाने का सामान

घर पर पनीर बनाने के लिए आपको फुल क्रीम दूध और नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।

 
paneer recipe How To make paneer at home in hindi
ये है सही विधि - फोटो : Adobe stock
ये है सही विधि

घर पर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर फुल क्रीम दूध को लेकर अच्छे से उबाल लें। जैसे ही दूध में उबाल आने लगे, गैस धीमी करें और उसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस या सिरका डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
paneer recipe How To make paneer at home in hindi
ये है सही विधि - फोटो : Adobe stock
कुछ ही देर में दूध फट जाएगा और छेना अलग होने लगेगा। अब गैस बंद करें और इस फटे दूध को मलमल के कपड़े से छान लें। छेना को अच्छे से ठंडे पानी से धो लें ताकि नींबू या सिरके की खटास निकल जाए।
विज्ञापन
paneer recipe How To make paneer at home in hindi
ये है सही विधि - फोटो : Adobe Stock
फिर कपड़े को बांधकर छेना से सारा पानी निकाल दें और किसी भारी वस्तु के नीचे 1 घंटे के लिए दबा दें। इस प्रक्रिया के बाद आपको मिलेगा ताजा, मुलायम और एकदम शुद्ध पनीर, जिसे आप सब्ज़ी, मिठाई या स्नैक्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed