फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Snacks Ideas: दिवाली की रौनक बढ़ाएंगे ये 5 स्नैक्स, जो सिर्फ 15 मिनट में होंगे तैयार

Wed, 15 Oct 2025 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 15 Oct 2025 09:39 AM IST
सार

Diwali Special Snacks Ideas: दिवाली पर घर पर मेहमानों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। ऐसे में  हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स की रेसिपी देंगे, जिसे 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Diwali Special Snacks Ideas Try These Instant Snack Items
दिवाली की रौनक बढ़ाएंगे ये 5 स्नैक्स - फोटो : अमर उजाला

Diwali Special Snacks Ideas: दिवाली त्योहार खुशियों का त्योहार है। ये खुशियां तब दोगुनी हो जाती हैं, जब घर पर दोस्त, करीबी रिश्तेदार और परिवारजन मिलने के लिए आते हैं। अब जब मेहमान घर आ रहे हैं तो उनके लिए कुछ खास नाश्ता तैयार करना तो बनता है। अब दुविधा ये आती है कि घर कि महिलाएं मेहमानों के साथ बैठैं या फिर रसोई में लगी रहें। ऐसे में आपकी इस दुविधा का हल हम आपको देने जा रहे हैं।



तो अगर आपको भी फटाफट स्वादिष्ट स्नैक्स बनाना है तो ऐसे स्नैक्स चुनिए जो जल्दी बन जाएं और हर किसी का मन भी खुश कर दें। खासकर जब त्योहार के दिन समय कम हो और आपको तेजी से टेबल सजाना हो, तो 10 मिनट में बनने वाले स्नैक्स आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

इन स्नैक्स को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और ये सभी स्वाद में लाजवाब होते हैं। दिवाली की रौनक बढ़ाने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच आसान और झटपट बनने वाले स्नैक्स की रेसिपी, जो आपके त्योहार को और भी खास बना देंगे।

Diwali Special Snacks Ideas Try These Instant Snack Items
पनीर टिक्की - फोटो : instagram
  पनीर टिक्की

पनीर टिक्की ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर और उबले आलुओं को अच्छी तरह मैश करें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, थोड़ा चाट मसाला, नमक और स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और छोटे-छोटे टिक्की आकार में बनाएं। अब तवा गरम करें, थोड़ा तेल डालें और टिक्की को दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें।  

 
Diwali Special Snacks Ideas Try These Instant Snack Items
पापड़ी चाट - फोटो : instagram
पापड़ी चाट

पापड़ी चाट ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पापड़ी को एक प्लेट में सजाएं और ऊपर से बारीक कटे उबले आलू, टमाटर, प्याज, नमक, भुना जीरा डालें। इसके बाद खट्टी-मीठी चटनी और फिर आखिर में कटा हरा धनिया डालें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और चाट मसाला छिड़कें। बस तैयार है पापड़ी चाट।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Special Snacks Ideas Try These Instant Snack Items
पोहा कटलेट - फोटो : Adobe stock
पोहा कटलेट

ये बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा अच्छी तरह भिगोकर पानी निचोड़ लें। इसके बाद उसमें उबले आलू, हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। मिश्रण से कटलेट बनाकर तवे पर सेकें। ये झटपट बन जाते हैं और काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे आप हरे धनिए की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

 
विज्ञापन
Diwali Special Snacks Ideas Try These Instant Snack Items
मूंग दाल पकौड़े - फोटो : instagram
मूंग दाल पकौड़े 

ये बनाना तो आसान है, लेकिन इसके लिए आपको दाल को रातभर भिगोकर रखना होगा। अब भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा हींग डालें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर गरम तेल में तल लें। ये कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed