फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami: नागपंचमी पर घरों में बनता है पारंपरिक व्यंजन दाल-बाटी, जानें बाटी बनाने का तरीका

Tue, 02 Aug 2022 07:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 07:28 AM IST
विज्ञापन
nag panchami food recipes make traditional dal bati
baati

नागपंचमी की पूजा हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं। साल 2022 में नागपंचमी 2 अगस्त को मनाई जाएगी। सापों को हिंदू धर्म में देवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि नागपंचमी में दिन नागदेवता की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। नागपंचमी के नागदेवता की पूजा के साथ ही खास तरह के व्यंजन भी बनते हैं। देश के हर कोने में अलग-अलग व्यंजन और भोग नागपंचमी पर बनते हैं। नागपंचमी पर दाल बाटी बनाने की परंपरा है। तो चलिए जानें कैसे बनेगी बाटी।

nag panchami food recipes make traditional dal bati
गूंथा आटा - फोटो : Istock
बाटी बनाने की सामग्री

आधा किलो गेंहू का आटा, एक चम्मच घी, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच सौंफ, चीनी, नमक स्वादानुसार, देसी घी।

nag panchami food recipes make traditional dal bati
dal - फोटो : iStock
बाटी बनाने की विधि

बाटी बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू के आटे को छान लें। आटे को बाउल में ले लें। फिर इसमे देसी घी को मोयन के तौर पर डालें। आटे की मात्रा के हिसाब से ही मोयन को डालें। साथ में एक चम्मच अजवाइन को क्रश करके डालें। साथ में एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच चीनी को भी डाल लें। साथ में नमक स्वादानुसार डालें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर पानी से आटे को गूंथ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nag panchami food recipes make traditional dal bati
baati
आटा को सख्त ही गूंथे। जिससे कि ये आसानी से पक जाएं। गूंथे हुए आटे को पंद्रह से बीस मिनट के लिए रख दें। फिर इन आटे की गोल लोईयां बना लें। इन लोईयों को ओवन में डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। बीच-बीच में ओवन से निकालकर इसे पलट दें। जिससे कि बाटियां जलें ना। बाटी को निकालकर दाल और चटनी के साथ सर्व करें। अगर घर में ओवन नही है तो तंदूर में भी बाटियों को पकाया जा सकता है। या फिर आप चाहें तो बाटियों को तल भी सकती हैं। तलने से बाटियों का स्वाद बदल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed